पाकिस्‍तानी मुस्लिम से निकाह करने वाली भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर को ना करें परेशान, लाहौर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

Updated on 19-11-2025 01:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट ने मुस्लिम शख्स से शादी करने वाली भारतीय सिख महिला को लेकर एक अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वे भारतीय सिख महिला, सरबजीत कौर और उसके पाकिस्तानी मुस्लिम पति नासिर हुसैन को किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या दबाव की कार्रवाई से तत्काल रोके। आपको बता दें कि 48 साल की सरबजीत कौर, इस महीने की शुरुआत में गुरु नानक देव जी के जन्म-प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारत से पाकिस्तान गईं थी। वो 2,000 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची थीं।

13 नवंबर को बाकी श्रद्धालु तो वापस भारत लौट आए, लेकिन सरबजीत कौर का कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद भारत में खलबली मच गई। बाद में एक वीडियो सामने आया, जिससे पता चला कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस यात्रा के दौरान इस्लाम धर्म स्वीकार किया और 4 नवंबर को पाकिस्तान पहुंचने के अगले ही दिन नासिर हुसैन से शादी कर ली। नासिर हुसैन और महिला के बीच सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ था और उन्होंने पहले ही शादी करने का फैसला कर लिया था।
भारतीय सिख महिला को लेकर कोर्ट का आदेश
लाहौर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बाद में बताया कि कौर ने 4 नवंबर को पाकिस्तान पहुंचने के एक दिन बाद, लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले के नासिर हुसैन से शादी कर ली। उसी दिन जब तीर्थयात्री ननकाना साहिब गए, तो कौर सभा में शामिल नहीं हुईं और हुसैन के साथ शेखूपुरा पहुंच गईं थीं। वहीं, मंगलवार को, कौर और हुसैन ने लाहौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर शिकायत की थी, कि पुलिस ने शेखूपुरा के फारूकाबाद स्थित उनके घर पर अवैध रूप से छापा मारा और उन पर शादी तोड़ने का दबाव डाला। जिसके बाद लाहौर हाईकोर्ट के न्यायाधीश फारूक हैदर ने पुलिस को याचिकाकर्ताओं को परेशान करना बंद करने का आदेश दिया है
याचिका में, कौर ने आरोप लगाया था कि एक पुलिस अधिकारी ने उन दोनों को अनुचित रूप से परेशान किया और उन्हें तलाक लेने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि उनके पति पाकिस्तान के नागरिक हैं और उन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़ाने और पाकिस्तानी नागरिकता प्राप्त करने के लिए भारतीय मिशन से संपर्क किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो क्लिप में, उन्होंने कहा कि वह हुसैन को पिछले नौ वर्षों से फेसबुक के माध्यम से जानती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.