लाख पालन से बदलेगी किस्मत, जिले के कृषक मनकुराम हुए लाभान्वित

Updated on 25-09-2025 12:39 PM

बीजापुर। जिले में लाख पालन को प्रोत्साहन देने के लिए वन विभाग और प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों की पहल अब रंग लाने लगी है। भैरमगढ़ परिक्षेत्र के ग्राम कर्रेमरका के कृषक श्री मनकुराम मरकाम ने लाख पालन से अपनी आजीविका में नई उम्मीद जगाई है।

मुख्य वनसंरक्षक के निर्देशानुसार मनकुराम मरकाम को 1.10 क्विंटल लाख बीहन उपलब्ध कराया गया। दिसम्बर 2024 से जनवरी 2025 के बीच विभागीय निगरानी में उनके 7 पेड़ों पर बीहन का संचारण किया गया। समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और तकनीकी सहयोग भी दिया गया। इसके परिणामस्वरूप जुलाई-अगस्त 2025 में 6.02 क्विंटल लाख का उत्पादन मिला। इसमें से 19 पेड़ों पर दोबारा 1.50 क्विंटल बीहन संचारित किया गया और शेष लाख को बिक्री कर 3.61 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ।

इस सफलता ने आसपास के कृषकों को भी प्रेरित किया है। प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियां पुसनार, कोडोली और मिरतूर के किसान भी अब स्वेच्छा से लाख पालन में रुचि दिखा रहे हैं और बीहन लगाना शुरू कर चुके हैं।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, नवा रायपुर के निर्देशानुसार ग्राम कर्रेमरका में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. ए.के. जायसवाल, उपप्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार बागड़े और सीनियर एग्जीक्यूटिव श्री अविनाश हेरोम ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया। अब 1 से 15 अक्टूबर और 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2025 तक चयनित ग्रामों में ऑन-फील्ड प्रशिक्षण आयोजित होगा जिससे ज्यादा से ज्यादा कृषक और संग्राहक लाख पालन से जुड़ें और अपनी आय एवं जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव ला सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.