नहीं रही जू की रानी ग्रैमा, सैन डिएगो चिड़ियाघर की सबसे बुजुर्ग और शर्मीली कछुए की 141 साल की उम्र में मौत

Updated on 25-11-2025 01:32 PM
वॉशिंगटन: गैलापागोस कछुए ग्रैमा की 141 साल की उम्र में मौत हो गई है। मादा कछुआ ग्रैमा ने करीब डेढ़ सदी से लंबा जीवन जिया। रोमेन लेट्यूस और कैक्टस फल जैसे खाने पसंद करने वाली ग्रैमा अमेरिका के सैन डिएगो जू की सबसे बुजुर्ग जानवर थी। जू अधिकारियों ने बताया कि ग्रैमा की मौत करीब 141 साल की उम्र में 20 नवंबर को हुई, जो दशकों से ना सिर्फ कर्मचारियों बल्कि विजिटर की भी प्रिय थी।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि कछुआ सैन डिएगो जू में कब आई। जू के अधिकारियों का कहना है कि वह 1928 या 1931 में ब्रोंक्स जू से उनके गैलापागोस कछुओं के पहले ग्रुप के हिस्से के तौर पर आई थी। जैसे-जैसे उसके आसपास की दुनिया बदली। उसने अपनी प्यारी और शर्मीली पर्सनैलिटी से यहां आने वालों का ध्यान खींचा और हमेशा सबको खुश किया।

जू की रानी थी ग्रैमा

ग्रैमा के केयर स्पेशलिस्ट उसे प्यार से जू की रानी कहते थे। जू की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अपनी बढ़ती उम्र की वजह से हड्डियों की दिक्कतों से जूझ रही थी। हाल में ये दिक्कत काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। इससे आखिरकार उसकी मौत हो गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ग्रैमा को देखने के अनुभव साझा किए हैं।
दुर्लभ प्रजाति गैलापागोस कछुए जंगल में 100 साल से ज्यादा जी सकते हैं। वहीं चिड़ियाघर में उनकी उम्र और बढ़ जाती है। सबसे पुराने गैलापागोस कछुए का नाम हैरियट था, जो 175 साल की उम्र तक ऑस्ट्रेलिया जू में रहा था। वह 1830 के आसपास अंडे से निकला था। साल 2006 में उसकी मौत हुई।

संकट में गैलापागोस प्रजाति

गैलापागोस कछुओं में आइलैंड के कछुओं की 15 सब-स्पीशीज शामिल हैं। इनमें से तीन को वैज्ञानिकों ने खत्म मान लिया है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के अनुसार, बाकी सभी प्रजाति भी गंभीर रूप से खतरे में हैं। पिछले कई दशकों में इन कछुओं की संख्या बढ़ाने की कोशिशें की गई हैं।

इन कछुओं की संख्या बढ़ाने की कोशिश को इसी साल अप्रैल में कामयाबी मिली थी। फिलाडेल्फिया जू में चार बच्चे गैलापागोस कछुए पैदा हुए, जो पहली बार माता-पिता बने। इनकी उम्र करीब 100 साल थी, ये जू के इतिहास में पहली बार हुआ। जून में मियामी में गैलापागोस कछुआ गोलियथ 135 साल की उम्र में पिता बना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.