कुंतीबाई का अपने लिए सुरक्षित आशियाना निर्माण करने का सपना हुआ साकार

Updated on 29-11-2024 01:10 PM

बालोद।  देश के प्रत्येक गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास प्रदान करने हेतु प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना आवासहीन अनेक परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस योजना के फलस्वरूप अनेक आवासहीन परिवार जिनके लिए घोर गरीबी एवं विकट परिस्थितियों के कारण अपने लिए सुरक्षित आवास का निर्माण करना केवल सपना जैसा था। यह योजना ऐसे जरूरतमंद परिवारों को बेहतर आवास प्रदान कर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के साथ-साथ उनके सपने को पंख देने का कार्य किया है। केन्द्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के फलस्वरूप जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम बंजारी के 30 वर्षीय गरीब विधवा महिला कुंती बाई का अपने लिए सुरक्षित आशियाना बनाने का सपना साकार हुआ है। इस योजना की सराहना करते हुए कुंती बाई ने बताया कि अपने पति की आकस्मिक मृत्यु एवं घोर गरीबी के चलते उनके लिए पक्का घर का निर्माण कर पाना केवल कोरी कल्पना जैसी थी। उन्होंने बताया कि पक्का घर के निर्माण करने का सामथ्र्य नही होने के कारण वे अपने दो छोटे बच्चों के साथ पुराने मिट्टी के खपरैल वाले मकान में ही रहने के लिए विवश थीं। जहाँ पर निवास करने में उन्हें एवं उनके परिवार को बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में खपरैल वाले मकान में पानी भी टपकने जैसे अनेक प्रकार की परेशानियां होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के फलस्वरूप उनके नए घर के निर्माण होने से उनके एवं उनके परिवार के लिए सुरक्षित आवास बनाने का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सुरक्षित पक्का आवास का निर्माण करना किसी बड़े सपने का साकार होने जैसा है। आज वे इस आवास में अपने दोनो बच्चों के साथ निश्चिंत होकर सुखमय जीवन यापन कर रही हैं। कुंती बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फलस्वरूप उन्हें एवं उनके नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए सुरक्षित आशियाना मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होेंने कहा कि यह योजना उनके जैसे अनेक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.