'कुछ कुछ होता है... क्या होता है?' जावेद अख्तर को नहीं पसंद आया नाम तो ठुकरा दी KJo की फिल्म, बाद में खूब पछताए

Updated on 08-10-2024 12:25 PM
जावेद अख्तर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस लिरिसिस्ट हैं। उन्होंने अब तक कई बेहतरीन गानें लिखे हैं। हालांकि, करण जौहर की डेब्यू मूवी 'कुछ कुछ होता है' का टाइटल सुनकर उन्होंने काम करने से इनकार कर दिया था। बाद में उन्हें अपने इस फैसले पर पछतावा भी हुआ था।

Javed Akhtar ने हाल ही में कॉमेडियन सपन वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं 80 के दशक को हिंदी सिनेमा के लिए सबसे काला समय मानता हूं। लोग या तो दोहरे अर्थ वाले गाने लिख रहे थे या फिर ऐसे गाने, जिनका कोई मतलब ही नहीं था। मैंने ऐसी फिल्मों से परहेज किया, जिनके बोल मुझे बेतुके या अश्लील लगे।'

जावेद ने लिख लिया था पहला गाना, पर काम से किया इनकार

79 साल के जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'इसी सिद्धांत के कारण मैंने एक बहुत सफल फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को ठुकरा दिया। मैंने इसके लिए पहला गाना लिखा था, लेकिन जब करण ने इसका नाम तय किया, तो मैंने उस नाम वाली फिल्म में काम करने से मना कर दिया। मैंने सोचा, कुछ कुछ होता है...क्या होता है? मुझे अब इसका पछतावा है, लेकिन उस समय मैंने मना कर दिया था।'

जावेद ने माना- गलती हुई


इससे पहले गोल्ड हाउस यूट्यूब चैनल पर डिजाइनर प्रबल गुरुंग के साथ चर्चा में करण ने जावेद के प्रोजेक्ट छोड़ने के फैसले के बारे में बात की थी, जिसमें खुलासा किया गया था कि बाद में जावेद ने अपनी गलतफहमी को स्वीकार किया था।

'कुछ कुछ होता है' टाइटल से थी समस्या


करण ने कहा था, 'जावेद साहब को 'कुछ कुछ होता है' टाइटल से समस्या थी। हमारे बीच क्रिएटिव असहमति थी और उन्होंने मुझसे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं इस फिल्म के गीतों के बोल लिख सकता हूं'। इससे हमारे रिश्ते नहीं बिगड़े। मैंने उनसे कहा कि आपके साथ काम करना मेरी इच्छा है और उन्होंने कहा, 'हम करण के साथ दूसरी बार काम करेंगे।' लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो उन्होंने मुझे फोन किया और बताया कि वह गलत थे।' बाद में करण और जावेद ने 2003 की फिल्म 'कल हो ना हो' में साथ काम किया था।

'कुछ कुछ होता है' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत बड़ी हिट साबित हुई और अब भी इसे एक क्लासिक मूवी माना जाता है। इसके गाने आज भी फेमस हैं। इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी का अहम रोल था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.