'गोविंद के गट्टे' सुन चौंके कृष्णा अभिषेक, मामा गोविंदा के नाम पर खूब उड़ाया मजाक

Updated on 15-09-2024 05:13 PM
कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले शो 'लाफ्टर शेफ' को दर्शक भर-भरकर प्यार दे रहे हैं। कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी, सुदेश लहरी और निया शर्मा की खट्टी-मीठी नोंकझोंक, भारती सिंह की होस्टिंग, जज हरपाल सिंह का खतरनाक रेसिपी वाला टास्क... सबकुछ जनता को खूब पसंद आ रहा है। अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक इस शो में चार-चांद लगा चुके हैं। अब इसके अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें कृष्णा अभिषेक के मामा गोविंदा का जिक्र छिड़ा है। मालूम हो कि गोविंदा और कृष्णा के बीच अभी तक मनमुटाव ठीक नहीं हुआ है।

Laughter Chefs शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि कृष्णा अभिषेक रेसिपी का नाम सुनकर चौंक जाते हैं। वो शेफ हरपाल सिंह सोखी से पूछते हैं, 'किसके गट्टे'? इस पर हरपाल बताते हैं, 'गोविंद के गट्टे'। इसके बाद कृष्णा बोलते हैं, 'मेरे मामा के गट्टे भी हैं?' ये सुनकर सबकी हंसी छूट जाती है। भारती सिंह कहती हैं, 'कितना पागल है ये?'

कृष्णा और भारती सिंह की कॉमेडी


अंकिता लोखंडे और राहुल वैद्य का भी हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है। कृष्णा फिर बोलते हैं, 'अगर हम गोविंद के गट्टे बनाएंगे तो गोविंद को बुरा नहीं लगेगा?' इस पर भारती कहती हैं, 'अरे वो तो सुन्न हो चुका होगा।' ये सुनकर कृष्णा की हंसी छूट जाती है।

कब और कहां देख सकते हैं 'लाफ्टर शेफ'?


आप इस शो को कलर्स चैनल पर गुरुवार और शुक्रवार रात 10 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा इसके एपिसोड OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा एप पर भी मौजूद है।

आरती सिंह की शादी में शामिल हुए थे गोविंदा


मालूम हो कि अपने मामा की बदौलत इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले कृष्णा अभिषेक की कुछ साल पहले गोविंदा से खटपट हो गई थी। मामला तब और बढ़ गया, जब दोनों की बीवियों सुनीता और कश्मीरा शाह ने भी बुरा-भला कहा। दोनों परिवार के बीच अभी भी बातचीत नहीं है, लेकिन कृष्णा की बहन आरती की शादी में गोविंदा अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ शामिल हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.