कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया : टंक राम वर्मा

Updated on 23-05-2024 07:39 PM

रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस कथन का तीखा प्रतिकार करते हुए न्यायालय की खुली अवहेलना करार दिया है, जिसमें ममता बनर्जी यह कहती नजर आ रही हैं कि “मैं कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करूंगी, बंगाल में मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण देना नहीं छोड़ूंगी।”

मंत्री वर्मा ने आरक्षण को लेकर दिए हाई कोर्ट के फ़ैसले पर कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी करके दिखा दिया। हम सभी इस फैसला का स्वागत करते हैं। उच्च न्यायालय का जो ये यह फैसला आया है, ये इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के किए  कुकृत्य और वोट बैंक की राजनीति के असली चेहरे को उजागर करता है।

उन्होने आगे कहा कि जिस प्रकार से इंडी गठबंधन के दलों की सरकारों ने राज्यों में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया वो संविधान के विपरीत है और पिछड़ा वर्ग के हितों का गला घोटने जैसा है। इतने वर्षों में कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन ने देश में लगातार पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया है, उनके अधिकारों को छीना है, उनका शोषण किया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले से ये स्पष्ट हो गया है की किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग षड्यंत्र रचते हैं, पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों को मारते हैं और धर्म व जाती के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

टंक राम वर्मा ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी के लोगों के साथ जब भी अन्याय होगा, तो हम पूरी ताकत से इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। ओबीसी/एससी/एसटी/ वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन और उनपर किसी भी तरह के अत्याचार को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.