साइबर सिक्योरिटी को लेकर सरकार के नए नियम जान लें, टेलीकॉम कंपनियों को 6 घंटे के भीतर करनी होगी रिपोर्ट

Updated on 23-11-2024 04:24 PM
नई दिल्लीः सरकार ने साइबर सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी नियमों को अधिसूचित किया है। इनके तहत केंद्र सरकार अपनी किसी एजेंसी के जरिए किसी भी टेलीकॉम कंपनी से ट्रैफिक डेटा या किसी और तरह के डेटा की मांग कर सकती है।

ये डेटा संदेशों के कंटेंट छोड़कर कोई दूसरा डेटा भी हो सकता है, जिसे किसी फॉर्मेट विशेष में मांगा जा सकता है। इसके बाद सरकार ऐसे डेटा के स्टोरेज के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे और उपकरण कायम करने को कह सकती है, जिससे इसकी प्रोसेसिंग और स्टोरेज को को मजबूत किया जा सके।

अपनानी होगी साइबर पॉलिसी

नियमों के मुताबिक, सरकार या फिर डेटा इकट्ठा करने लिए अधिकृत की गई एजेंसी या फिर जिन लोगों के साथ ऐसा डेटा साझा किया जाता है, उन पर इस बात की जिम्मेदारी होगी कि इन्हें गोपनीयता के साथ स्टोर किया जाए। साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को एक साइबर पॉलिसी अपनानी होगी। इसमें सिक्योरिटी से जुड़े रिस्क मैनेजमेंट अप्रोच, ऐक्शन, ट्रेनिंग, नेटवर्क टेस्टिंग और रिस्क असेसमेंट जैसी बातें शामिल होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.