पता था शराब जहरीली है, लेकिन नहीं रोकी सप्लाई:जेल के इनपुट से 36 मौतों के आरोपियों तक पहुंची पुलिस; 52 पर FIR, 36 गिरफ्तार

Updated on 02-10-2026 11:52 AM

सागर जिले के बंडा में 36 लोगों की जान लेने वाले जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों को शराब के जहरीली और अमानक होने की जानकारी वारदात से पहले ही लग चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने न तो शराब की सप्लाई रोकी और न ही प्रशासन को सूचित किया।

जेल से मिले एक गोपनीय इनपुट के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस ने अब तक 52 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से 36 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ हत्या (धारा 302) का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 

जेल के इनपुट से खुला शराब बनाने का राज

घटना के बाद पुलिस आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन वह जानकारी छिपा रहा था। इसी बीच पुलिस को सागर सेंट्रल जेल से एक अहम इनपुट मिला।

दरअसल, अगस्त महीने में जेल में बंद शिवांजय सिंह राजपूत ने अपने साथी से कहा था कि उसके पास शराब बनाने का विशेष 'फॉर्मूला' है।

पुलिस ने जब शिवांजय की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली तो उसका कनेक्शन चंद्रभान से निकला। इस एक सुराग ने पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की परतें उघाड़ दीं।

दिल्ली से केमिकल, ग्वालियर से रैपर और मुरैना से आई टीम

जांच में सामने आया कि जहरीली शराब तैयार करने के लिए मजबूत और संगठित नेटवर्क काम कर रहा था।

  • दिल्ली से केमिकल: दिल्ली की 'आरएन केमिकल' फर्म से 5 ड्रम औद्योगिक स्प्रिट और थिनर मंगाया गया था। शिवांजय खुद फर्जी ट्रांसपोर्ट बिल्टी के जरिए किराए की पिकअप से इसे ततरवारा लाया था।
  • मुरैना का कनेक्शन: मुख्य आरोपी रवि लखेरा (जिसे एनकाउंटर में पकड़ा गया) ने मुरैना के दिनेश शिवहरे और उसकी टीम को शराब बनाने के लिए बंडा बुलाया।
  • ग्वालियर से रैपर और बोतलें: नकली रैपर ग्वालियर से कोरियर से मंगाए गए, जबकि बोतलें, ढक्कन और कार्टन ट्रांसपोर्ट तथा निजी वाहनों से चंद्रभान के घर पहुंचाए गए।
  • लाइसेंसी दुकानों की आड़ में गांवों तक बिछाया जाल

    जांच के अनुसार, आरोपियों ने अवैध कारोबार को कानूनी ढाल देने के लिए लाइसेंसी शराब ठेकेदारों से पार्टनरशिप कर रखी थी।

    चंद्रभान ने लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा और मनीष लोधी के साथ मिलकर बरेठी मदिरा दुकान में अघोषित हिस्सेदारी की।

    3 सितंबर को चंद्रभान के घर शराब तैयार की गई और लाइसेंसी दुकान की आड़ में इसे नौराज, गूगरा, छापरी, जगथर समेत आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के एजेंटों तक पहुंचा दिया गया।

  • शराब चखते ही बिगड़ी तबीयत, फिर भी बेची मौत

    4 सितंबर को शराब तैयार होने के बाद इसे दिनेश शिवहरे और देवा जाटव ने चखा। इसके तुरंत बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

    5 सितंबर को जब दिनेश की हालत गंभीर हुई तो आरोपियों को साफ समझ आ गया था कि शराब बेहद अमानक और जहरीली है, लेकिन नुकसान से बचने के लिए उन्होंने सप्लाई रोकने या लोगों को सचेत करने के बजाय जहरीली शराब की बिक्री जारी रखी।

    दिनेश को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चंद्रभान उसे अपनी जिम्मेदारी पर डिस्चार्ज कराकर मुरैना ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    दिनेश की मौत को परिजन से 'हार्ट अटैक' बताकर छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल के CCTV में चंद्रभान की मौजूदगी ने साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।

    शराब चखने वाले दूसरे साथी देवा जाटव की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई।

    फिलहाल, पुलिस CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और टेक्निकल साक्ष्यों को जोड़कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
जिला अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने आ रहीं गर्भवती महिलाओं और भर्ती मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोनोग्राफी कराने के लिए मरीजों को 15-15 दिनों…
 02 October 2026
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदा होगाअगस्त-सितंबर की तुलना में अक्टूबर में बादल तो छाएंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। सामान्य रूप से दिन…
 02 October 2026
कागजों में स्मार्ट क्लास और सर्व शिक्षा अभियान के बड़े-बड़े दावों के बीच सागर जिले के सरकारी स्कूलों की मैदानी हकीकत चौंकाने वाली है। रोंड़ा हायर सेकंडरी स्कूल और नाऊढाना…
 02 October 2026
डिंडौरी जिले के 30 हजार हेक्टेयर में फैले साल के जंगल पर साल बोरर कीट का खतरा बढ़ गया है। इससे प्रभावित करीब 1.50 लाख पेड़ों को 31 दिसंबर तक…
 02 October 2026
मध्य प्रदेश के अनूपपुर के पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने ईवीएम वेयरहाउस से 24 EVM चोरी हो गई हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU)…
 02 October 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने OBC क्रीमीलेयर तय करने के मामले में कहा है कि केवल माता-पिता की आय को आधार बनाकर फैसला नहीं किया जा सकता। इसके लिए…
 02 October 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब देब पहली बार एमपी आए थे। दो दिनों तक उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप, कार्य समिति और अन्य नेताओं के साथ बैठक…
 01 October 2026
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट गुरुवार तड़के चार बजे खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान…
 01 October 2026
नवरात्रि के दौरान शहर में व्यावसायिक (पेड) गरबा आयोजनों और शुल्क लेकर युवक-युवतियों की एंट्री के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। हिंदू जागरण मंच ने ऐसे…
Advt.