KKK14 के विनर का नाम फिनाले से 7 दिन पहले हुआ लीक? लोगों का दावा, इस कंटेस्टेंट ने उठाई ट्रॉफी और जीत लिया शो

Updated on 21-09-2024 12:13 PM
28 सितंबर को 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ग्रैंड फिनाले होना तय हुआ है। क्योंकि शायद 5 अक्टूबर से 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर होना है। ऐसे में अब विनर मिलने में सिर्फ 7 दिन बाकी हैं। फैंस बेहद एक्साइटेड हैं ये जानने के लिए आखिर किसने ट्रॉफी उठाई। मगर उसके पहले ही सोशल मीडिया पर विनर का कथित नाम लीक हो गया है। लोग दावा कर रहे हैं कि इस शो को करणवीर मेहरा ने जीत लिया है। हालांकि अभी कुछ भी कंफर्म नहीं हे। मगर लोगों ने उनके ही नाम की हवा चला दी है।

करणवीर मेहरा का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर के तौर पर सामने आ रहा है। वह पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने टिकट टू फिनाले अपने नाम किया था और पहले फाइनलिस्ट बन गए थे। इसके अलावा उन्होंने शो में एक या दो बार फीयर फंदा पाया है। हर स्टंट को उन्होंने बहुत ही शिद्दत के साथ किया है। ऐसे में उनके नाम पर अगर मुहर लग भी रही है तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं।

'खतरों के खिलाड़ी 14' के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स


खैर अभी शो के टॉप 3 शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी और करणवीर मेहरा बने हैं। दो की तलाश अभी हो रही है, जो इन्हें जॉइन करेगा। रोमेनिया में हुई शूटिंग के बाद मुंबई में 15 अगस्त को इसका ग्रैंड फिनाले भी शूट कर लिया गया है। 'जिगरा' कास्ट आलिया भट्ट और वेदांग रैना ने विनर को अपने हाथ से ट्रॉफी दी है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस शो को जीतना गश्मीर महाजनी डिजर्व करते थे।

'खतरों के खिलाड़ी 14' का विनर कौन?


एक यूजर ने लिखा कि खबरी के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर करणवीर मेहरा बने हैं। लेकिन गश्मीर ज्यादा डिजर्विंग थे। लेकिन कोई नहीं, बधाई हो करणवीर मेहरा। एक ने लिखा, 'यह ऑफिशियल हो गया है कि खतरों के खिलाड़ी के विनर बने हैं। उन्होंने मौत को मात देने वाले स्टंट से लेकर तमाम चुनोतियों का सामना किया और जीते। और साबित कर दिया कि वह अंतिम खतरों के खिलाड़ी हैं।'

कब और कहां देखें 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ग्रैंड फिनाले?


'खतरों के खिलाड़ी 14' का आखिरी एपिसोड 18 सितंबर की रात 9:30 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा एप पर आप देख सकते हैं। इस दौरान कई खतरनाक स्टंट्स होंगे। जिसे कंटेस्टेंट्स परफॉर्म करते नजर आएंगे। रोहित शेट्टी बतौर होस्ट होंगे और आलिया भट्ट-वेदांग रैना स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.