किशोर कुंदनानी ने छोटे भाई की कम्पनी में किये लाखों गबन, केस दर्ज

Updated on 20-09-2024 11:41 AM

रायपुर। देवपुरी के आर.एस. ड्रीमलैंड प्रोजेक्ट और उसके फर्म संचालक के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने वालों के खिलाफ टिकरापारा थाने में जुर्म दर्ज किया गया है। आरोप है कि समता काॅलोनी निवासी किशोर कुंदनानी ने आपराधिक साजिश रचते हुए फलैट एवं राशि गबन कर छोटे भाई खुशीराम कुंदनानी को लाखों रूपए का नुकसान पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अपराध की विवेचना शुरू कर दी है। 


टिकरापारा थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक विशाल गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए जुर्म दर्ज कराई कि वर्ष 2001 में किशोर कुंदनानी रायपुर के बड़े बिल्डर श्याम शर्मा के यहां काम करते थे. इसी दौरान अपने छोटे भाई खुशीराम कुंदनानी के बिजनेस को बढ़ाने के नाम पर झूठा आश्वासन दिया और वर्ष 2014 में किशोर कुंदनानी को खुशीराम ने अपनी कंपनी का डायरेक्टर बनाकर काम संभालने का जिम्मा दे दिया। इसी दौरान किशोर ने खुशीराम के हस्ताक्षर हुए चेक, हुंडी-चिट्ठी, पेमेंट वाउचर को अपने पास रखकर कंपनी को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज में खुशीराम के हस्ताक्षर किये हुए रखे हुए है। इस वजह से कंपनी कर्ज में डूब गई। इसके अलावा किशोर कुंदनानी ने अपने बेटे दीपेश कुंदनानी एवं रिश्तेदार उमेश श्रेष्ट ने एक राय होकर मुख्य प्रोजेक्ट इम्प्रोसिया एलाइट में टू और थ्री बीएचके फ़्लैट खरीदने के लिए बैंक के माध्यम से ट्राई-पार्टी एग्रीमेंट कराया। फाइनेंस होने के बाद कंपनी के खाते में राशि पहुंची और उस राशि को कुछ समय के बाद किशोर कुंदनानी ने निकाल लिए। किशोर ने क्रय किए हुए फ़्लैट के पैसे भी निकाल लिए और फ़्लैट को भी अपने बेटे के नाम पर रख लिए। इसके बाद वर्ष 2019 में किशोर ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा भी दे दिया।


 खुशीराम के महत्वपूर्ण दस्तावेज आज भी किशोर के पास है, ऐसे में उन्होंने गोपनीय दस्तावेज के दुरूपयोग की संभावना भी जताई है। एफआईआर में यह भी जिक्र किया गया है कि किशोर कुंदनानी द्वारा एम्प्रोसिया एलाइट के फ़्लैट को अवैध तरीके से कब्जा करने की नियत से कंपनी के कर्मचारियों को भी धमकाया जा रहा है और जबरन वसूली एवं ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जा रही है। खुशीराम ने आशंका जताई है कि किसी प्रकार का उनपर और उनके परिवार व कर्मचारी पर जानमाल की हानि होगी तो उनके बड़े भाई किशोर की जवाबदारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.