गॉल टेस्ट में ख्वाजा का दोहरा शतक:श्रीलंका के खिलाफ स्मिथ ने 141 रन की पारी खेली

Updated on 30-01-2025 05:21 PM

ऑस्ट्रेलियाई बैटर उस्मान ख्वाजा ने गॉल टेस्ट में दोहरा शतक लगा दिया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 204 और जोश इंग्लिश 44 रन पर नाबाद लौटे।

स्टीव स्मिथ 141 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से जेफ्री वांडरसे को दो और प्रबाथ जयसूर्या को एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 330/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया। ख्वाजा ने 147 और स्टीव स्मिथ ने 104 के स्कोर को आगे बढ़ाया।

हेड-ख्वाजा के बीच 92 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने पहले दिन पहली पारी में 330/2 रन बनाए।ट्रैविस हेड और उस्मान ख्वाजा की ओपनिंग जोड़ी ने कप्तान पैट कमिंस के इस फैसले को सही साबित किया। दोनों ने 92 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को प्रबथ जयसूर्या ने तोड़ा। उन्होंने ट्रैविस हेड को चंडीमल के हाथों कैच कराया। उसके बाद बैटिंग करने आए मार्नस लाबुशेन 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेफ्री वेंडरसे ने डी सिल्वा के हाथों कैच कराया।

स्मिथ ने मैच के पहले दिन 1 रन बनाते ही 10 हजार रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। स्मिथ ने 205 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए। वे ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13378 रन), एलन बॉर्डर (11174 रन) और स्टीव वॉ (10927 रन) यह अचीवमेंट हासिल कर चुके हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.