Jr NTR के सामने आया कटप्पा का भाई 'मोटप्पा', जान्हवी और सैफ भी हो गए लोटपोट
Updated on
25-09-2024 12:38 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन लौट आया है। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस नए सीजन के पहले एपिसोड में जहां आलिया भट्ट, वेदांग रैन और करण जौहर मेहमान बनकर आए थे, वहीं अब दूसरे एपिसोड में 'देवरा' की कास्ट आ रही है। मेकर्स ने बुधवार को इसका मजेदार प्रोमो वीडियो रिलीज किया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान जहां इस दौरान कपिल के सवालों का मजेदार जवाब देते दिख रहे हैं, वहीं कीकू शारदा का 'कटप्पा' वाला गेटअप लोटपोट करने वाला है।
करीब डेढ़ मिनट के प्रोमो वीडियो में हमें नॉर्थ और साउथ का कॉकटेल मिलता है। जहां पहले तो जूनियर एनटीआर काफी समय तक खड़े रहने के बाद यह कहते हुए दिखते हैं कि वह कब से सोच रहे हैं कि उन्हें बैठने के लिए कहा जाएगा। इस पर सभी हंस पड़ते हैं। आगे कपिल उनसे पूछते हैं कि उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस कौन हैं? जूनियर एनटीआर जवाब में श्रीदेवी का नाम लेते हैं। लेकिन तभी सैफ अली खान टोकते हैं कि वो तो फेवरेट साउथ इंडियन हीरोइन में यह नाम लेने वाले थे।
जान्हवी ने सुनाया मां-पापा का मजेदार नॉर्थ-साउथ वाला किस्सा
प्रोमो में जान्हवी कपूर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर का किस्सा सुनाती हैं। श्रीदेवी दक्षिण भारत से थीं। जान्हवी बताती हैं कि उनके पिता काफी पहले से ही मां के प्यार में सुबह पराठे की जगह इडली-सांभर खाने लगे थे। लेकिन आखिरकार उनकी मां श्रीदेवी एक असली नॉर्थ इंडियन बीवी की तरह झगड़ने लगी।
शिवगामी बने कृष्णा, कीकू बने कटप्पा, राजामौली बनकर आए सुनील ग्रोवर
पूरे प्रोमो वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब है, जब कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा 'बाहुबली फ्रेंचाइजी' से शिवगामी और कटप्पा के गेटअप में आते हैं। कटप्पा बने कीकू शारदा को कृष्णा अभिषेक मोटप्पा कहकर पुकारते हैं, जिसके बाद सबकी हंसी छूट जाती है। प्रोमो के आखिर में सुनील ग्रोवर भी एसएस राजामौली के गेटअप में पहुंचते हैं। वह हरे रंग की साइकल से स्टेज पर आते हैं और उसे घोड़ा कहते हैं। कपिल कहते हैं कि ये तो साइकल है, घोड़ा कहां है। इस पर सुनील जवाब देते हैं, 'अभी आप इसे नंगी आंखों से देख रहे हैं इसलिए साइकल है, VFX के साथ देखेंगे तो घोड़ा दिखेगा।'
बहरहाल, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन-2 का यह दूसरा एपिसोड इस शनिवार, 28 सितंबर को रात 8 बजे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…