कर्नाटक सेक्स स्कैंडल-SIT ने रेवन्ना के घर की तलाशी ली:​​​​​​​विक्टिम की बहन बोलीं- प्रज्वल को सजा नहीं मिली तो वह फिर ऐसा करेगा

Updated on 07-05-2024 01:03 PM

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में जांच कर रही SIT ने 3 मई को किडनैपिंग केस में पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार किया था। सोमवार (6 मई) को इसी मामले में SIT ने सबूत इकट्ठे करने के लिए उनके घर की तलाशी ली।

उधर, आरोप लगाए जा रहे हैं कि रेवन्ना के बेटे प्रज्वल ने महिलाओं से यौन शोषण के करीब 3 हजार वीडियो बनाए। इन वीडियो को लेकर विक्टिम महिलाओं और उनके परिवारों को बदनामी का डर सता रहा है।

वीडियो में दिखने वालीं विक्टिम मृदुला (बदला हुआ नाम) की बहन माला (बदला हुआ नाम) का कहना है कि प्रज्ज्वल को ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि वह कभी भी सिर ऊंचा करके नहीं चल सके। अगर उसे सजा नहीं मिली तो वह फिर से ऐसा करेगा।

उनका कहना है कि परिवार को कुछ पता चलता उससे पहले मृदुला को रेवन्ना का एक गुर्गा और रिश्तेदार सतीश बबन्ना अपने साथ ले गया। इसके बाद परिवार को उत्पीड़न का पता चला।

मृदुला और उनके पति ने 6 साल तक प्रज्ज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के होलेनरासिपुरा में गन्निकाडा फार्म में फार्म हेल्पर के रूप में काम किया। उन्होंने 3 साल पहले नौकरी छोड़ दी। 3 मई को सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया और 4 मई को पुलिस मृदुला को पूछताछ के लिए ले गई।

विक्टिम के रिश्तेदार बोले- सभी को वीडियो का पता है, गांव कैसे जाएं?
विक्टिम के दामाद ने बताया कि हमारे घर के सामने एक पुलिस वैन तैनात है। अब पूरी दुनिया हमारे बारे में जानती है। गांव में हर कोई जानता है कि मेरी सास विक्टिम है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि हम कितना दर्द झेल रहे हैं।

दामाद ने कहा- जब उन्होंने (सास) नौकरी छोड़ी तो उनका दो महीने का वेतन लंबित था। वीडियो सामने आने से कुछ दिन पहले, रेवन्ना के फार्महाउस पर काम पर लौटने के लिए कहा गया था और उसके लंबित वेतन का भुगतान करने का वादा किया गया था।

दामाद ने बताया कि 29 अप्रैल के बाद वीडियो प्रसारित होने लगे तो हमें इसके बारे में पता चला। दामाद ने कहा कि हम अपने गांव वापस जाकर कैसे रह सकते हैं? 2 मई को केस दर्ज होने के बाद से पूरा परिवार फिलहाल SIT की सुरक्षा में है।

कर्नाटक सरकार ने हेल्पलाईन जारी की
यौन उत्पीड़न केस की जांच कर रही SIT ने सोमवार को पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SIT हेड और ADGP बीके सिंह ने कहा कि पीड़ित महिलाएं 6360938947 पर कॉल कर सकती हैं। उन्हें SIT ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, टीम खुद जाकर उनसे बात करेगी।

SIT ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया या पर्सनल मैसेंजर एप्लिकेशन पर शेयर न करें। शेयरिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ितों को आर्थिक मदद देगी कर्नाटक सरकार
कर्नाटक कांग्रेस ने रविवार को ऐलान किया कि वह हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देगी। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार की मौजूदगी में यह घोषणा की।

सुरजेवाला ने बेलगावी में मीडिया से चर्चा के दौरान PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह से 10 सवाल भी पूछे। जिसमें उन्होंने ये आरोप लगाया कि PM प्रज्वल का सच जानते थे, फिर भी उन्होंने सच छिपाया।

वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से सस्पेंड हुए प्रज्वल
28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनकी पुरानी हाउसमेड ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो सामने आए। दावा किया गया है कि महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। आरोपों के बाद प्रज्वल को 30 अप्रैल को जनता दल एस से सस्पेंड कर दिया गया। प्रज्वल पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ किडनैपिंग का भी केस दर्ज किया गया है। केस में एचडी रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना को भी गिरफ्तार किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.