कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- भाजपा नेता देवराजे गिरफ्तार : वीडियो लीक करने का आरोप

Updated on 11-05-2024 11:58 AM

भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया गया। उनपर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और पीड़ित महिलाओं के वीडियो लीक करने का आरोप है।

मामले की जांच कर रही SIT ने उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया था। हालांकि, वे पूछताछ के लिए गए थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। देवराजे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

देवराजे ने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ होलेनरसीपुर सीट से 2023 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने ही भाजपा लीडरशिप को सचेत किया था कि हासन सांसद रेवन्ना ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया है। ऐसे में उन्हें लोकसभा का टिकट न दें।

देवराजे के खिलाफ यौन शोषण का भी केस दर्ज
देवराजे गौड़ा के खिलाफ हासन के होलेनरसीपुर की एक महिला ने यौन शोषण के भी आरोप लगाए हैं। महिला ने देवराजे के खिलाफ 1 अप्रैल 2024 को केस दर्ज कराया था। हालांकि, इसकी जानकारी शुक्रवार को दी गई।

FIR में महिला ने आरोप लगाए कि गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने दस महीने तक शोषण किया। महिला के पति ने कहा- देवराजे हमारे घर में जबरन घुस आया था। उसने हमें धमकाया और दुर्व्यवहार किया। मेरी पत्नी को सुनसान जगह पर ले जाकर उसने छेड़छाड़ की। मुझे जान से मारने की भी धमकी दी।

देवराज ने BJP लीडरशिप को क्या बताया था...
भाजपा नेता जी. देवराजे गौड़ा ने 8 दिसबंर 2023 को ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इसमें प्रज्वल और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि 2976 वीडियो वाली एक पेन ड्राइव है, जिसकी फुटेज में दिख रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी थीं। इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को यौन गतिविधियों में शामिल रहने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा था।

देवराज ने BJP लीडरशिप को क्या बताया था...
भाजपा नेता जी. देवराजे गौड़ा ने 8 दिसबंर 2023 को ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इसमें प्रज्वल और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि 2976 वीडियो वाली एक पेन ड्राइव है, जिसकी फुटेज में दिख रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी थीं। इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को यौन गतिविधियों में शामिल रहने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा था।देवराजे गौड़ा ने दावा किया था कि ये पेन ड्राइव कांग्रेस नेताओं के पास पहुंच गई थी। उन्होंने लिखा था- अगर हासन लोकसभा सीट से JDS उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं तो विपक्ष इन वीडियो को ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही हम एक ऐसी पार्टी के तौर पर कलंकित होंगे, जो दुष्कर्म करने वाले परिवार के साथ जुड़ी है।

वीडियो सामने आने की एक कहानी ये भी

प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व कार ड्राइवर कार्तिक और भाजपा नेता जी देवराज गौड़ा ने एक-दूसरे पर अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है। एक वीडियो मैसेज में कार्तिक ने कहा कि वह पिछले 15 साल से प्रज्वल के साथ काम कर रहा था। पिछले साल उसने काम छोड़ दिया।

कार्तिक ने बताया- प्रज्वल ने मेरी जमीन हथिया ली और मेरी पत्नी के साथ मारपीट की थी। मुझे भी प्रताड़ित किया। इसके बाद मैंने नौकरी छोड़कर अपनी जमीन वापस पाने के लिए लड़ाई शुरू कर दी।

कार्तिक देवराजे गौड़ा के पास गया। देवराज ने 2023 का विधानसभा चुनाव होलेनरसिपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। कार्तिक ने इसके बाद देवगौड़ा पर फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए।

आरोपों को खारिज करते हुए देवराजे गौड़ा ने कहा कि कार्तिक हासन से कांग्रेस के उम्मीदवार श्रेयस पटेल के साथ घूम रहे थे। न तो जेडी(एस) कभी वीडियो जारी कर सकती है और न ही भाजपा वीडियो जारी कर सकती है, क्योंकि ऐसा किया तो यह NDA गठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ जाएगा और कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा।

देवराजे गौड़ा ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार (श्रेयस पटेल) ने अपने फायदे के लिए वीडियो में दिख रही महिलाओं की अस्मिता को गिरवी रखा। उन्होंने कहा कि वह SIT के नोटिस का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी करेंगे। कांग्रेस नेता उसी गड्ढे में गिरेंगे, जो उन्होंने दूसरों के लिए खोदा था।

प्रज्वल के खिलाफ 3 FIR दर्ज, पिता भी 14 मई तक हिरासत

सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गई हैं। हासन से JDS सांसद प्रज्वल फिलहाल फरार हैं और इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

कर्नाटक में 26 अप्रैल को वोटिंग से पहले प्रज्वल से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए। देवराजे गौड़ा पर इन्हीं वीडियो को लीक करने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया।

फिलहाल, प्रज्वल के पिता रेवन्ना वर्तमान में तीन बच्चों की मां एक महिला के अपहरण के आरोप में जेल में हैं। उन्हें 14 मई तक की ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है।

देवराजे गौड़ा ने दावा किया था कि ये पेन ड्राइव कांग्रेस नेताओं के पास पहुंच गई थी। उन्होंने लिखा था- अगर हासन लोकसभा सीट से JDS उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं तो विपक्ष इन वीडियो को ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही हम एक ऐसी पार्टी के तौर पर कलंकित होंगे, जो दुष्कर्म करने वाले परिवार के साथ जुड़ी है।

प्रज्वल के खिलाफ 3 FIR दर्ज, पिता भी 14 मई तक हिरासत

सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गई हैं। हासन से JDS सांसद प्रज्वल फिलहाल फरार हैं और इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

कर्नाटक में 26 अप्रैल को वोटिंग से पहले प्रज्वल से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए। देवराजे गौड़ा पर इन्हीं वीडियो को लीक करने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया।

फिलहाल, प्रज्वल के पिता रेवन्ना वर्तमान में तीन बच्चों की मां एक महिला के अपहरण के आरोप में जेल में हैं। उन्हें 14 मई तक की ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.