कर्नाटक भाजपा विधायक बोले- राहुल गांधी को थप्पड़ मारना चाहिए:वे हिंदुओं को हिंसक कहते हैं

Updated on 10-07-2024 01:15 PM

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक भरत शेट्‌टी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में हिंदू विरोधी बयान देने के लिए राहुल गांधी को थप्पड़ मारना चाहिए। शेट्‌टी कर्नाटक की मंगलुरु सिटी नॉर्थ विधानसभा से विधायक हैं।

सोमवार को मंगलुरु में एक विरोध मार्च को संबोधित करते हुए भरत शेट्‌टी ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद को हिंदू कहते हैं, वे सिर्फ हिंसा, नफरत और झूठ फैलाते हैं। राहुल गांधी हिंदू विरोधी पॉलिसी को फॉलो करते हैं। उनके बयान सुनकर साफ समझ आता है कि वे पागल आदमी हैं।

संसद में राहुल गांधी के भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर भरत शेट्‌टी ने कहा कि वे हिंदुओं को हिंसक कहते हैं। पागल आदमी को यह नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी तो राहुल गांधी राख बन जाएंगे।

शेट्‌टी बोले- जगह के हिसाब से धार्मिक पहचान बदलते हैं राहुल
भरत शेट्‌टी ने कहा कि राहुल जहां जाते हैं, उस जगह के हिसाब से धर्म को लेकर अपना मत बदल लेते हैं। जब वे गुजरात आते हैं तो वे शिवजी के भक्त हो जाते हैं, तमिलनाडु जाते हैं तो नास्तिक हो जाते हैं और केरल जाते हैं तो सेक्युलर हो जाते हैं।

राहुल ने संसद में कहा था- खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटा हिंसा का बात करते हैं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार 1 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया था। उन्होंने संविधान की कॉपी दिखाकर अपने भाषण की शुरुआत की। फिर भगवान शिव की तस्वीर दिखाकर राहुल गांधी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और साहस ही हमारा हथियार है। शिव का त्रिशूल अहिंसा का प्रतीक है।

राहुल ने कहा, 'इस तस्वीर के जरिए मैं बताना चाहता हूं कि शिवजी से कभी ना डरने की शक्ति मिलती है।' वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने गुरुनानक, जीसस के अलावा सर्वधर्म संप्रदाय का पोस्टर भी दिखाया। फिर अभय मुद्रा का जिक्र किया।

राहुल ने कहा, जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं। पीएम मोदी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.