तैमूर के स्कूल फंक्शन में करीना खा रही थीं समोसा, करण जौहर ने बना लिया वीडियो पर करिश्मा की बेटी पर टिकीं नजरें
Updated on
19-12-2025 01:00 PM
करीना कपूर हाल ही बेटे तैमूर के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में शामिल हुईं। साथ में करिश्मा कपूर भी थीं। इस दौरान करीना बेटे के स्कूल में मजे से समोसा खाती नजर आईं। करीना जब समोसा खा रही थीं, तो करण जौहर ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में करण जौहर बता रहे हैं कि किस तरह करीना सब डाइट-वाइट छोड़कर समोसा खाने पर टूट पड़ीं। करीना के एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं। वह करण को देखती हैं और फिर मजे से समोसे का स्वाद लेने लगती हैं।
करण जौहर ने डियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह कह रहे हैं, 'ये देखिए करीना कपूर स्कूल के फंक्शन में क्या करती हैं... समोसा खाती हैं। यह उन सभी लोगों के लिए, जो सोचते हैं कि वो डाइट पर हैं।' यह सुनकर करीना ने तुरंत जवाब दिया, 'नहीं, मैं नहीं हूं। फिर करण ने कहा, 'देखो ये क्या खा रही हैं। एक बड़ा सा समोसा। मुझे तुम पर गर्व है, बेबो। मुझे तुम पर गर्व है। तुम मेरी कार्बी डॉल हो। मुझे बहुत अच्छा लगता है।' इस पर करीना ने करण जौहर को तीखी नजर से देखा और फिर खुश होकर समोसा खाने लगीं।
करीना से ज्यादा करिश्मा की बेटी पर अटकीं नजरें
हालांकि, वीडियो में करीना से ज्यादा करिश्मा कपूर की बेटी समायरा पर लोगों की नजरें ठहर गईं। वह मौसी करीना के बराबर में बैठी थीं और साथ में करिश्मा भी। वीडियो में एक तरफ करीना समोसा खाने में मशगूल हैं, तो दूसरी ओर समायरा किसी बात पर जोर-जोर से हंस रही हैं। और लोग उनकी इसी अदा के कायल हो गए। एक ने लिखा, 'करिश्मा की बेटी साइड में कितनी क्यूट लग रही है।' एक और ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत।
करीना के समोसा खाने पर यूजर्स ने लिए मजे
वहीं कई यूजर्स ने करीना के समोसा खाने पर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, 'अमीरों का समोसा।' एक यूजर का कमेंट है, 'अब तो समोसे की बिक्री बढ़ जाएगी।' एक और कमेंट आया, 'अंबानी स्कूल के समोसे क्या सोने के हैं?' एक ने लिखा, 'अंबानी के स्कूल के फंक्शन में भी समोसे मिल रहे।'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शनमें करीना के अलावा बॉलीवुड के स्टार्स अपने बच्चों की अचीवमेंट का जश्न मनाने के लिए शामिल हुए थे। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी बेटी आराध्या के लिए पहुंचे। करण जौहर भी बच्चों यश और जूही को सपोर्ट करने पहुंचे।
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्हें स्पॉट किया गया।…
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…