कार्बी आंगलोंग हिंसा-11 हजार लोग घरों में कैद, बाजार बंद

Updated on 26-12-2025 12:58 PM
वेस्ट कार्बी आंगलोग, असम के 12 लाख की आबादी वाले स्वायत्तशासी कार्बी आंगलोंग में इस समय आप किसी से भी बात करेंगे, तो शायद जवाब न मिले, क्योंकि हिंसा का खौफ लोगों के दिल और दिमाग में बैठ गया है। घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। बाजार बंद हैं। मोबाइल डेटा सर्विस बंद है।

22-23 दिसंबर को यहां स्थानीय कार्बी आदिवासी और ‘बाहरी’ लोगों के बीच हुई हिंसा में 2 की मौत हो गई थी। 60 पुलिसकर्मियों समेत 150 से ज्यादा घायल हैं। इनमें एक दिव्यांग सूरज डे को भीड़ ने जिंदा जला दिया था।

भास्कर टीम गुरुवार को जब वेस्ट कार्बी आंगलोंग के खेरोनी घाट पहुंची, तो पीड़ित परिवारों ने नाम न छापने की शर्त पर सिर्फ इतना बताया कि वे तीन दिन से सोए नहीं हैं।

ये खौफ जिले के उन 12 गांवों में हैं, जहां विवाद है। इन गांवों में असम पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और भारतीय सेना के लगभग एक हजार जवान तैनात हैं।

कार्बी जनजाति के संगठनों का दावा है कि जिले में हमारी आबादी अब महज 35% बची है। बाकी 65% बाहरी हैं, जो नेपाल, यूपी और बिहार के हिंदी भाषी लोग हैं। जहां विवाद है, उन गांवों में आबादी करीब 11 हजार है।

सरकार के 2 एक्शन

  • अरण्यक सैकिया का ट्रांसफर कर उन्हें कार्बी आंगलोंग में डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर बनाया गया है।
  • पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के SP फैज अहमद बरभुइया का ट्रांसफर कर दिया। उनकी जगह नयन मोनी बर्मन को लाया गया है।

मरने वाले दोनों लोगों का अंतिम संस्कार हुआ

बुधवार रात को दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार स्थानीय रिवाजों के अनुसार किया गया। दिव्यांग युवक सुरेश डे का शव उनकी दुकान से बरामद किया गया, जिसे कार्बी भीड़ ने आग लगा दी थी, जबकि स्वदेशी जनजाति के अथिक तिमुंग की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई थी।

कार्बी समुदाय के आंदोलनकारी 15 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। ये लोग कार्बी आंगलोंग और वेस्ट कार्बी आंगलोंग में विलेज ग्रेजिंग रिजर्व VGR और प्रोफेशनल ग्रेजिंग रिजर्व (PGR) जमीनों से अवैध बसने वालों को हटाने की मांग कर रहे थे। अवैध बसाहट में ज्यादातर बिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस फायरिंग में घायल हुए तीन कार्बी युवकों का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है, और उनकी हालत स्थिर है।

हिंसा की वजह: 7184 बीघा जमीन, कार्बी लोगों का दावा- इस पर बाहरियों ने कब्जा किया

कार्बी आंगलोंग भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के तहत गठित एक स्वायत्त क्षेत्र है। यहां की जमीन कार्बी आदिवासियों के लिए आरक्षित है। 1971 में जिले में कार्बी लोगों की आबादी 65% थी, जो 2011 तक घटकर 56.3% बची।

कार्बी जनजाति के संगठनों का दावा है कि अब खेरोनी जैसे बाजारों में व्यापार और बसावट मुख्य रूप से हिंदी भाषी (जैसे बिहारी नोनिया समुदाय) के हाथों में है।

पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में कार्बी और बिहारी समुदाय के लोग आदिवासी इलाकों में विलेज ग्रेजिंग रिजर्व (VGR) और प्रोफेशनल ग्रेजिंग रिजर्व (PGR) जमीनों पर हिंदी बोलने वाले लोगों के अतिक्रमण के आरोपों को लेकर आमने-सामने हैं।

जिले की 7184 बीघा से अधिक संरक्षित जमीन पर बाहरियों का कब्जा हो चुका है। यह एक बड़ा चारागाह है, जिस पर अब बिहार, यूपी और नेपाल मूल के परिवार रह रहे हैं।

बीते 6 दिसंबर को खेरोनी के फेलांगपी में कार्बी लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि चारागाह की आरक्षित जमीन और विलेज ग्रेजिंग रिजर्व की जमीन से बाहरियों की बसाहट को हटाया जाए।

सोमवार सुबह पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को जबरन हड़ताल से हटा दिया। इसी के बाद सैकड़ों कार्बी लोग जमा हुए और उन्होंने नारेबाजी शुरू की। फिर बाहरियों ने भी विरोध जताया तो हिंसा भड़क गई।

दिव्यांग मृतक के परिवार की आपबीती

भीड़ ने जिस घर-दुकान में आग लगाई थी, उसमें मारे गए दिव्यांग सूरज के चाचा बकुल डे ने बताया कि उपद्रवियों ने हमारे दिव्यांग बेटे को भी नहीं बख्शा। यदि उस रात अपनी बूढ़ी मां और पत्नी-बच्चों को लेकर हम घर छोड़कर दूसरे गांव नहीं भागते तो शायद नहीं बचते। हमारा घर जल चुका है। आज पुलिस सुरक्षा में सूरज के शरीर के चंद अवशेषों का अंतिम संस्कार किया गया। हम पुलिस सुरक्षा में भी अपने गांव नहीं लौट सकते, वहां दहशत का माहौल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.