कानपुर: भाजयुमो नगर मंडल मंत्री को चौकी में बंद कर पीटा, कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना घेर लिया
Updated on
29-12-2025 12:35 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर में भाजयुमो पदाधिकारी को रामदेवी चौकी में बंद कर के पीटा गया। भड़के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात थाने का घेराव कर हंगामा किया। पीड़ित का आरोप है कि बाल पकड़कर थप्पड़ जड़े गए। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। एसीपी ने जांच कर कार्यवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित लालबंगला सफीपुर प्रथम निवासी सौरभ निषाद ने बताया कि वह भाजयुमो हरजिन्दर नगर मंडल में मंत्री हैं। उनके पिता रामदेवी में सब्जी की दुकान लगाते हैं। वह रविवार दोपहर दो बजे पिता को टिफिन लेकर खाना देने जा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले की गली में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। रामादेवी चौकी इंचार्ज और चार से पांच पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने ने पांच लोगों के साथ मुझे भी जुआ खेलने के आरोप में पकड़ लिया।
अभद्रता करते हुए मोबाइल छीना
सौरभ का कहना है कि मैंने चौकी इंचार्ज को अपना परिचय दिया और जुआ खेलने के आरोप का विरोध किया। लेकिन चौकी इंचार्ज सभी के साथ मुझे भी पकड़ कर चौकी के आए। सौरभ ने मंडल अध्यक्ष को फोनकर जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने अपशब्द कहते हुए अभद्रता की और मोबाइल छीन लिया। सौरभ का आरोप है कि चौकी में उन्हें डंडे से पीटा गया गया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
छोड़ने के बाद संगठन के लोगों के साथ शाम को शिकायत करने के लिए पहुंचे तो फिर से उनके साथ अभद्रता की गई। इस बात से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि चौकी प्रभारी समेत दोषी सिपाहियों को हटाया जाए। एसीपी चकेरी ने बताया कि चौकी प्रभारी और सिपाहियों पर अभद्रता कर पिटाई का आरोप लगाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…