मंदिर में जमीन पर लोटकर परिक्रमा... अमिताभ बच्‍चन की सलामती के लिए कन्‍नड़ स्‍टार राजकुमार ने मांगी थी मनोकामना

Updated on 23-10-2025 03:17 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 17' के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर 'कांतारा चैप्‍टर 1' के स्टार ऋषभ शेट्टी नजर आए। इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब बिग बी ने कन्नड़ सिनेमा के 'अन्नावरु' दिग्गज एक्‍टर डॉ. राजकुमार संग पुरानी यादों में खो गए। अमिताभ बच्‍चन ने खुलासा किया कि जब 'कुली' की शूटिंग के दौरान उन्‍हें जानलेवा चोट लगी थी, तब राजकुमार ने उनके जल्‍द स्वस्थ होने की कामना की थी। यही नहीं, राजकुमार ने उरुलु सेवे की थी, जिसमें मनोकामना पूरी होने के लिए मंदिर के चारों ओर जमीन पर लोटकर प्रार्थना की जाती है।

डॉ. राजकुमार के सरल स्वभाव के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्‍चन ने ऋषभ शेट्टी से कहा, 'कर्नाटक में, उन्हें भगवान जैसा माना जाता है, लेकिन जब मैं उनसे मिला तो वे बहुत ही सरल और जमीन से जुड़े हुए थे। वे साधारण कपड़े पहनते थे और एक बहुत ही साधारण घर में रहते थे। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वे कोई बड़े सुपरस्टार हैं।'

'राजकुमार जी ने मेरे लिए जमीन पर लोटकर की थी परिक्रमा'

राजकुमार के दिल में अपने लिए असीम प्‍यार को याद करते हुए बिग बी ने कहा, 'मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि थी... जब 1982 में, 'कुली' के सेट पर मेरा एक्सीडेंट हुआ। यह बेंगलुरु में हुआ था। उसके बाद बहुत कुछ हुआ। बहुत से लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की, लेकिन राजकुमार जी का कर्नाटक में एक खास मंदिर है, वे वहां गए और परंपरा है कि वहां गीले कपड़े पहनते हैं और जमीन पर लोटकर परिक्रमा करते हैं। उन्होंने मेरे जीवन के लिए प्रार्थना करने के लिए ऐसा किया।'

डॉ. राजकुमार के बेटे थे दिवंगत एक्‍टर पुनीत राजकुमार

बिग बी ने आगे कहा, 'तब से लेकर उनके डॉ. राजकुमार के निधन तक, वह और मैं एक-दूसरे से जुड़े रहे। मैं उनके बच्चों से भी जुड़ा रहा, जो अब अपने आप में स्टार बन गए हैं। मैं राजकुमार जैसे व्यक्ति का आशीर्वाद पाकर हमेशा आभारी और कृतज्ञ रहूंगा।' जानकारी के लिए बता दें कि कन्‍नड़ सिनेमा के सबसे महान एक्‍टर माने जाने वाले राजकुमार की पांच संतान हैं। दिवंगत एक्‍टर पुनीत राजकुमार उन्‍हीं के बेटे थे। इसके अलावा, एक्‍टर श‍िव राजकुमार, एक्‍टर राघवेंद्र राजकुमार के अलावा दो बेटियां लक्ष्‍मी और पूर्ण‍िमा हैं।

जब राजकुमार को देख बच्‍चों की तरह दौड़ पड़े थे अमिताभ बच्‍चन

एक्‍टर दयानंद ने भी डॉ. राजकुमार और बिग बी के बीच के प्यार और सम्मान को लेकर एक इंटरव्‍यू में बात की थी। उन्‍होंने बताया कि वह कर्नाटक में फिल्म 'इंद्रजीत' की शूटिंग के दौरान मिले थे। दयानंद ने बताया कि कैसे बिग बी सब कुछ छोड़कर एक बच्चे की तरह अन्नावरु से मिलने दौड़े थे। उन्‍होंने कहा, 'अमिताभ बच्चन के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। किसी को भी उनके आधे किलोमीटर के दायरे में आने की इजाजत नहीं थी। वह अपनी कुर्सी पर बैठे अपनी दाढ़ी ठीक कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने अन्नावरु को देखा, उन्होंने सब कुछ तुरंत रोक दिया और उनकी ओर दौड़ पड़े, जैसे कोई बच्चा स्कूल से छूटने के बाद अपने पिता को देखता है। वह अन्नावरु की ओर दौड़े और उनके पैर छुए।'

राजकुमार ने पूछा था- आपका हाथ कैसा है, पेट कैसा है?

दयानंद ने बताया कि अन्नावरु से मुलाकात के दौरान अमिताभ ने उनसे कहा, ‘मैं आपसे मिलने आता। आप इतनी दूर से आए हैं, सर। आप एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सर।’ तब अन्नावरु ने बिग बी से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। दयानंद ने कन्नड़ स्टार की बात याद करते हुए कहा था, 'उन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन से पूछा कि अब आपका हाथ कैसा है? आपका पेट कैसा है? यह बहुत खुशी की बात है कि आप हमारे यहां आए।'

अमिताभ बच्‍चन की 'कुली' में कैमियो करने वाले थे राजकुमार

बताया जाता है कि अमिताभ बच्‍चन ने डॉ. राजकुमार से 'कुली' में कैमियो करने के लिए भी कहा था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके एक्सिडेंट के कारण फिल्म का शेड्यूल गड़बड़ा गया और राजकुमार कैमियो में नजर नहीं आ सके। अमिताभ बच्‍चन को 'कुली' के एक फाइट सीन के दौरान पेट में तब जानलेवा चोट लग गई थी, जब एक्‍टर पुनीत इस्सर ने गलत टाइम पर जोर का मुक्का मार दिया था। इससे उनकी पेट की तिल्ली फट गई और वे महीनों तक गंभीर हालत में रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
Advt.