कांकेर ने नए कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कार्यभार ग्रहण किया
Updated on
10-06-2024 07:10 PM
कांकेर। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे कांकेर जिले के 22वें कलेक्टर हैं। क्षीरसागर वर्ष 2011 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इसके पहले उन्होंने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के तौर पर सेवायें दी हैं। क्षीरसागर ने जशपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिले के कलेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।