मुहर्रम के वीडियो पर कंगना रनोट का बयान:कहा- ये अजीब और डरावना, सर्वाइव करने के लिए हिंदुओं को युद्ध की ट्रेनिंग लेनी चाहिए

Updated on 30-07-2024 02:24 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में कंगना रनोट ने इस्लामिक नए साल मुहर्रम का एक वीडियो शेयर कर उसे डरावना और अजीब कहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने पूछा है कि क्या हिंदुओं को भी युद्ध की ट्रेनिंग लेनी चाहिए।

हाल ही में एक किक बॉक्सर ने मुहर्रम का एक वीडियो शेयर कर लिखा था, 'ये किस तरह का सेलिब्रेशन है। लिब्रल और इस्लामिस्ट का जवाब होगा, ये सबसे शांतिपूर्ण जश्न है।'

इसी वीडियो को अपने X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए कंगना रनोट ने कहा है, 'ये बहुत अजीब और डरावना है। इस तरह की दुनिया में सर्वाइव करने के लिए हिंदू पुरुषों को भी अनिवार्य रूप से किसी तरह के युद्ध की ट्रेनिंग लेनी चाहिए? इस तरह के माहौल को देखते हुए लगता है कि अपने खून को गर्म रखने में कोई बुराई नहीं है, है ना?'

कंगना रनोट पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

कंगना का बयान सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने हिमाचल प्रदेश की पुलिस को टैग कर लिखा है, हैलो हिमाचल पुलिस। ये औरत यहां हिंदुओं को भड़काकर उन्हें खून गर्म रखने और हिंसक बनने का कह रही है। इसे BNSS की धारा 126 के तहत समाज की शांति भंग करने पर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

वहीं दूसरे यूजर ने उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, ये भी कितना अजीब और डरावना है कि हर दिन उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटनाएं होती हैं। है ना कंगना रनोट। या आप इस तरह के एडवेंचर को सपोर्ट करती हैं।

बताते चलें कि हाल ही में कंगना रनोट जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बोलने पर विवादों से घिर गई थीं।

बताते चलें कि कंगना रनोट को इस लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से टिकट मिली थी। एक्ट्रेस ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। सांसद बनने के बाद कंगना रनोट ने हाल ही में संसद में पहली स्पीच दी थी। स्पीच में एक्ट्रेस ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर बात की थी।

फिल्मी करियर की बात करें तो कंगना रनोट जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं। इनके अलावा उनके पास तनु वेड्स मनु 3, सीताः द इनकार्नेशन जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.