टेस्ट के 5 धुरंधर जो वनडे में नहीं कर पाए कमाल, एक भारतीय सुपरस्टार का भी नाम

Updated on 29-11-2025 01:06 PM
टेस्ट और वनडे क्रिकेट में ज्यादा अंतर नहीं होता है। जब कोई खिलाड़ी टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करता है तो उम्मीद की जाती है कि वनडे में भी अच्छा करेगा। अधिकतर ऐसा होता भी है। हालांकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं, जिनका टेस्ट में तो काफी दमदार रिकॉर्ड है लेकिन वनडे करियर कुछ खास नहीं रहा। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अजहर अली- पाकिस्तान

पाकिस्तान के लिए अजहर अली टेस्ट में तिहरा शतक लगा चुके हैं। 97 मैचों में उनके नाम 19 शतक की मदद से 7142 रन हैं। वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 53 मैच खेले और सिर्फ 1845 रन बनाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 102 रनों की रही।

जस्टिन लैंगर- ऑस्ट्रेलिया

जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट खेले। 45 से ज्यादा की औसत से 7696 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 शतक लगाए। वहीं उनका वनडे करियर सिर्फ 8 मैचों का रहा। 32 की औसत से लैंगर ने सिर्फ 160 रन ही बनाए।

चेतेश्वर पुजारा- भारत

भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा टेस्ट में कोई जवाब नहीं था। 103 मैचों के करियर में उन्होंने 7195 रन बनाए। पुजारा ने 19 शतक जड़े और ऑस्ट्रेलिया में टीम को मिली दोनों सीरीज जीत में अहम रोल निभाया। वनडे में 5 मैचों में उन्होंने सिर्फ 51 रन बनाए।

रंगना हेराथ- श्रीलंका

बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ ने श्रीलंका के लिए 93 टेस्ट में 433 विकेट झटके। 34 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। 9 बार मैच में 10 विकेट लिए। दूसरी तरफ वनडे में उन्हें सिर्फ 71 ही मैच मिले और सिर्फ 74 विकेट ले पाए।

ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने अभी तक 140 टेस्ट खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति में ज्यादातर टेस्ट खेलने के बाद भी उन्होंने 562 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ वनडे क्रिकेट में उन्होंने सिर्फ 29 मैच खेले और 29 ही विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
 25 April 2026
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
 25 April 2026
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
 25 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
 25 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
 25 April 2026
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
 25 April 2026
कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक…
 25 April 2026
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Advt.