काजोल दुर्गा पंडाल में खाते हुए परोस रहीं भोग, भड़के यूजर्स बोले- एटिट्यूड तो देखो, इनके हाथ से कभी ना खाएं

Updated on 11-10-2024 12:56 PM
पिछले कुछ दिनों से काजोल खूब सुर्खियों में हैं, लेकिन अपनी फिल्म या किसी प्रोजेक्ट के कारण नहीं, बल्कि अपने गुस्से के कारण। उनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह कभी गुस्सा करती तो कभी चिड़चिड़ करती नजर आईं। लेकिन अब उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दुर्गा पूजा पंडाल में कन्या और श्रद्धालुओं को भोग परोसते हुए खुद भी खाती दिखीं। जब एक शख्स काजोल का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा, तो एक्ट्रेस ने तुरंत ही कैमरा बंद करवा दिया। यही नहीं, काजोल के बॉडीगार्ड्स भी हरकत में आ गए।

यह वीडियो नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पंडाल का है, जिसे काजोल, रानी मुखर्जी और उनका परिवार मिलकर चलाता है। यहां सभी श्रद्धालुओं के लिए भोग परोसा जाता है और मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है और सिंदूर खेला भी होता है। हर साल इस दुर्गा पंडाल को ट्यूलिप स्टार होटल में लगाया जाता था, पर अब इसे जुहू के SNDT यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में शिफ्ट कर दिया गया है।

भोग परोसते हुए खुद भी खा रही थीं काजोल


इस दुर्गा पंडाल में काजोल हाल ही श्रद्धालुओं को अपने हाथ से भोग परोस रही थीं। साथ ही वह खुद भी कुछ खा रही थीं। उनका मुंह लगातार चल रहा था। जब एक श्रद्धालु ने अपने फोन से उनका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो काजोल ने तुरंत ही उसे रोका और कैमरा बंद करवा दिया। काजोल कैमरा बंद करवाते वक्त अपने मुंह की ओर इशारा करके कह रही थीं कि वह कुछ खा रही हैं।

बॉडीगार्ड ने वीडियो बना रहे शख्स को रोका और डांटा


काजोल का बॉडीगार्ड भी वहां पहुंच और शख्स को वीडियो रिकॉर्ड करने से मना किया। उसने उस शख्स को डांटा और बाकी लोगों को भी वीडियो बनाने से मना किया।

काजोल पर भड़के यूजर्स, एक बोला- इसके हाथ से कभी ना खाऊं


काजोल के इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आजकल काजोल से काफी नेगेटिव एनर्जी आ रही है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इसके चेहरे पर एटिट्यूड तो देखो, पता नहीं लोगों को ये कैसे एंटरटेनिंग लगती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बदतमीज औरत, लोगों को सर्व करते हुए खुद क्यों खा रही है?' एक और कमेंट है, 'यह बहुत बुरा था। मैं तो ऐसी महिला के हाथ से कभी कुछ ना खाऊं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.