कैमूर: सांप ने डसा तो इलाज के बदले करने लगे झाड़-फूंक, अंधविश्वास में चली गई महिला की जान, 4 बच्चे हुए अनाथ

Updated on 11-07-2026 12:34 PM
कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में फिर अंधविश्वास के कारण एक महिला की जान चली गई। महिला को सर्प ने डसा तो परिवार के लोग उसे निमिया के सती माई धाम लेकर चले गए। वहां घंटों तक झाड़-फूंक चलता रहा। जब तबीयत काफी खराब होने लगी तो उसे भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामला भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव का है।

रोटी बनाते समय सांप ने डसा

बताया जाता है कि महिला घर में शाम को रोटी बना रही थी, तभी सर्प ने डंस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे चैनपुर के निमिया स्थित सती माई धाम लेकर पहुंचे, जहां घंटों झाड़-फूंक चलता रहा। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृत महिला अनिता देवी के चार बच्चे हैं। पहले ही पति का सिर से साया उठ चुका है, जिससे बच्चे अनाथ हो गए। दो साल पहले पति की मौत के बाद महिला अपने मायके में रहती थी।

मृतक महिला के पिता ने बताई पूरी घटना

मृतिका के पिता धनंजय लोहार ने बताया कि बेटी घर में शाम को रोटी बना रही थी। तभी सर्प ने डंस लिया तो झाड़-फूंक कराने निमिया के सती माई तक ले गए। जब वहां भी तबीयत बिगड़ने लगी तो भभुआ सदर अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

वहीं ग्रामीण मंगरु बिन्द ने बताया कि महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। पति दो साल पहले ही गुजर चुके हैं। आज चारों बच्चे अनाथ हो गए। जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हैं कि आपदा से चार लाख जो प्रोत्साहन राशि मिलती है, उसे दिया जाए, जिससे चारों बच्चों का पालन-पोषण हो सके।

बिहार सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है कि अंधविश्वास में न पड़ें, सर्पदंश का इलाज सरकारी अस्पताल में होगा। पर आज भी लोग अंधविश्वास में पड़कर अपनी जान दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.