सोमवार को जूनियर NTR को झटका, डूब ना जाए 'देवरा' की नैया, आगे खड़े हैं रजनीकांत-अमिताभ

Updated on 08-10-2024 12:17 PM
जूनियर एनटीआर की 'देवरा' ने बॉक्‍स ऑफिस धमाकेदार शुरुआत तो की थी, लेकिन पहले वीकेंड में 160.60 करोड़ की बंपर कमाई के बाद से ही इसकी मुश्‍क‍िलें बढ़ने लगीं। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि इस एक्शन-ड्रामा को दर्शकों से मिक्‍सड रिव्‍यूज मिले। हालांकि, छुट्टी और वीकेंड में फैंस की बदौत फिल्‍म ने वापसी जरूर की, पर दूसरे सोमवार को जिस तरह से इसकी कमाई गिरी है। यह Jr NTR और उनके फैंस के लिए परेशानी बन सकती है। खासकर इसलिए कि आगे दशहरा के कारण लोग त्‍योहार में व्‍यस्‍त होंगे। जबकि शुक्रवार को रजनीकांत-अमिताभ बच्‍चन की 'वेट्टैयन: द हंटर', आलिया भट्ट की 'जिगरा' और राजकुमार राव-तृप्‍त‍ि डिमरी की 'विक्‍की और विद्या का वो वाला वीडियो' भी रिलीज हो रही है।

कोरटाला श‍िवा के डायरेक्‍शन में बनी 'देवरा' को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। 27 सितंबर, 2024 को यह फिल्‍म रिलीज हुई थी। RRR की बंपर सफलता के करीब ढाई साल बाद जूनियर एनटीआर की बड़े पर्दे पर वापसी हुई है। ऐसे में फिल्‍म से बहुत उम्‍मीदें थीं। फिल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपये है। लेकिन यह 11 दिनों में घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर 250 करोड़ कमाने से चूक गई है।

'देवरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 11

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'देवरा: पार्ट 1' ने 11वें दिन सोमवार को देश में सभी पांच भाषाओं में कुल 4.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह बीते शुक्रवार से भी कम है, जब इसने 6 करोड़ रुपये कमाए थे। घरेलू बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 11 दिनों में 248.65 करोड़ रुपये है।

'देवरा' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 11


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में भी 'देवरा' की कमाई में 11वें दिन बहुत बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 370 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इसमें से विदेशों में 80 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।

शुक्रवार को 'वेट्टैयन' की रिलीज से लगेगा बड़ा झटका!


'देवरा' की कमाई का सारा दारोमदार तेलुगू वर्जन पर टिका है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इसके पास बॉक्स ऑफिस पर ज्‍यादा से ज्‍यादा कमाई करने के लिए सिर्फ दो और दिन बचे हैं। ऐसा इसलिए कि 10 अक्टूबर सुपरस्‍टार रजनीकांत और अमिताभ बच्‍चन की 'वेट्टैयन' रिलीज हो रही है। हालांकि, यह फिल्‍म मूल रूप से तमिल में है, लेकिन रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी की फैन फॉलोइंग 'देवरा' को झटका दे सकती है।

हिंदी में 'जिगरा', 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' बिगाड़ेगी खेल


इसी तरह हिंदी के बाजार में जैसे-तैसे 'देवरा' ने अपनी पकड़ थोड़ी मजबूत जरूर की है, लेकिन शुक्रवार को यहां भी आलिया भट्ट-वेदांग रैना की 'जिगरा' और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज होगी। इनमें से राजकुमार-तृप्‍त‍ि की फिल्‍म कॉमेडी जॉनर की है, जिसे 'स्‍त्री 2' के बाद बेहतर रेस्‍पॉन्‍स मिलने की संभावना है। साथ ही आगे दशहरा में लोगों की व्‍यस्‍तता भी कमाई पर असर डालेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.