जंगलवार कॉलेज देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बहुत ही कारगरः उप मुख्यमंत्री

Updated on 17-08-2024 12:46 PM

उत्तर बस्तर कांकेर।  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कांकेर स्थित काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगल वारफेयर महाविद्यालय में पहुंचकर वहां प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय देश एवं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बहुत ही कारगर है। इससे हमारे जवान हर मोर्चे में विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों से मिलकर उनसे संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।  

सबसे पहले उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को जंगलवार फेयर कॉलेज के प्रभारी डी आई जी श्री एस. एल बघेल ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पुलिस एवं रक्षा के प्रशिक्षणार्थियों को वहां पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं गुरिल्ला युद्ध तकनीक के सभी पहलुओं के बारे में संक्षिप्त में बताया। इसके अलावा दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और पहुंचविहीन क्षेत्रों में प्रतिरक्षा से संबंधित अभ्यासों के संबंध में लघु फ़िल्म दिखाकर जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें कॉलेज की स्थापना के उद्देश्य की जानकारी दी गई। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने महाविद्यालय में स्थित म्यूजियम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जंगलवार कॉलेज के सभी प्रशिक्षण स्थलों पर जाकर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अभ्यास का डेमो दिखाया गया। इस दौरान उन्होंने अभ्यास के सभी डेमो को बारीकी से देखा और प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। अंत में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को जंगलवार महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। इस अवसर पर आई.जी. बस्तर श्री सुन्दरम पी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.