खरगे के PM मोदी को लिखे पत्र पर आया जेपी नड्डा का जवाब, राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस को सुना डाला

Updated on 19-09-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी है। नड्डा की यह चिट्ठी एक तरह से खरगे के पीएम मोदी को लिखे पत्र का जवाब है। नड्डा ने अपनी लिखी चिट्ठी में लिखा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातें सच से दूर हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं। जेपी नड्डा ने कहा कि सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को मौत का सौदागर कहा था। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को महिमामंडित करना अब खरगे की मजबूरी बन गया है। नड्डा ने लगभग तीन पन्नों का लेटर लिखा है।

खरगे ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और एक भाजपा नेता के राहुल गांधी को आतंकी कहने पर पत्र लिखा था। इस भाषा पर ऐतराज जताते हुए खरगे ने लिखा कि मुझे दुःख के साथ कहना पड़ता है कि भारतीय जनता पार्टी और आपके सहयोगी दलों के नेताओं ने जिस हिंसक भाषा का प्रयोग किया है, वह भविष्य के लिए घातक है। विश्व हैरान है कि केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मंत्री, लोक सभा में प्रतिपक्ष के नेता को नंबर एक आतंकवादी कह रहे हैं। महाराष्ट्र में आपकी सरकार में सहयोगी दल का एक विधायक, नेता प्रतिपक्ष की जुबान काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर रहे हैं। दिल्ली में एक भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक, उनका हश्र दादी जैसा करने की धमकी दे रहे हैं।

खरगे को नड्डा का जवाबी पत्र

पीएम मोदी को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र लिखा था। अब इसी पत्र पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाब दिया है। आपने राजनीतिक मजबूरीवश जनता की ओर से बार-बार नकारे गए अपने Failed Product को एक बार फिर से पॉलिश कर बाजार में उतारने के प्रयास में जो पत्र देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को लिखा है, उस पत्र को पढ़ कर मुझे लगा कि आपके द्वारा कही गई बातें यथार्थ और सत्य से कोसों दूर हैं। उन्होंने आगे पूछा कि क्या आप राहुल गांधी की करतूत भूल गए? राहुल गांधी जाति जनगणना और आरक्षण के नाम पर भड़का रहे हैं। यही नहीं राहुल गांधी ने कई बार पीएम मोदी का अपमान किया। सोनिया गांधी ने तो पीएम को मौत का सौदागर कहा था। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने कई बार पीएम का अपमान किया है। कांग्रेस ने देश को शर्मसार किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.