जेपी के आईसीयू के मरीज को दवाएं नहीं मिलीं:गुस्साए परिजन ने दवा की सिलिप फाड़ी

Updated on 27-03-2026 11:51 AM
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब बेसिक दवाओं के लिए भी भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को हालात ऐसे रहे कि अस्पताल में मल्टीविटामिन और अमोक्सिसिलिन जैसी सामान्य दवाएं तक उपलब्ध नहीं थीं। डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं अस्पताल में न मिलने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को बाहर मेडिकल स्टोर का सहारा लेना पड़ा। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रबंधन स्टॉक में दवाएं होने का दावा कर रहा है, जबकि मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे अस्पताल की दवा वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आईसीयू में भर्ती आयोध्या ने निवासी लोकेश के परिजन रमेश कश्यप ने बताया कि डॉक्टर ने कुछ दवाएं लिखीं, जो अस्पताल में ही मिलनी चाहिए थीं। जब वे दवा लेने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद वे एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकते रहे। जहां जाते थे वहां मौजूद स्टाफ उन्हें दूसरे काउंटर पर जाने को कह देता था। दवा कहीं से भी नहीं मिली। इससे नाराज होकर उन्होंने दवा का पर्चा ही फाड़ दिया।

मेडिसिन विभाग में दिखाने आए संजय सिंह ने बताया कि डॉक्टर ने अमोक्सिसिलिन लिखी थी, लेकिन दवा खिड़की पर यह उपलब्ध नहीं थी। स्टाफ ने साफ कह दिया कि दवा खत्म हो गई है और बाहर से खरीद लें। इसी तरह ऑर्थोपेडिक विभाग में आईं पिंकी मालवीय को भी मल्टीविटामिन नहीं मिली और उन्हें बाजार से दवा खरीदनी पड़ी।

नहीं मिलीं जरूरी यह दवाएं

जेपी अस्पताल में गुरुवार को कई मरीजों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उन्हें अस्पताल की दवा खिड़की से जरूरी दवाएं नहीं मिलीं। अमोक्सिसिलिन और मल्टीविटामिन जैसी दवाएं, जो सामान्य तौर पर हर सरकारी अस्पताल में उपलब्ध रहती हैं, यहां खत्म बताई गईं। मरीजों को अलग-अलग काउंटर पर भेजा गया, लेकिन कहीं भी दवा उपलब्ध नहीं हो सकी।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को कराया घंटों इंतजार

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप अस्पताल परिसर में किया जा रहा है, लेकिन यहां की अव्यवस्थाओं ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। सुबह 9 बजे बुलाए गए अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि बैठने तक की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी।

अभ्यर्थी पूर्णिमा ने बताया कि वह सुबह मेडिकल चेकअप के लिए पहुंचीं, लेकिन चार घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी प्रतीक्षा उन्हें परीक्षा के दौरान भी नहीं करनी पड़ी थी। उनका कहना है कि व्यवस्था इतनी धीमी है कि अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

अपने बेटे मनीष चौहान का मेडिकल कराने आए लक्ष्मण सिंह उर्फ छोटे लाल चौहान ने बताया कि मेडिकल बोर्ड को पहले से पता था कि दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल होना है। इसके बावजूद कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कम से कम बैठने की सुविधा तो होनी चाहिए थी, लेकिन अभ्यर्थियों को जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।

हर दिन सैकड़ों मरीज प्रभावित

अस्पताल में रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों को इन सामान्य दवाओं की जरूरत होती है। दवाएं नहीं मिलने के कारण मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। इससे उनका इलाज खर्च बढ़ रहा है, खासकर उन मरीजों के लिए जिनका इलाज लंबे समय तक चलता है।

मामले में सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन का कहना है कि अस्पताल के स्टॉक में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे स्टाफ से इस बारे में चर्चा करेंगे कि मरीजों को दवाएं क्यों नहीं मिल पा रहीं। हालांकि मरीजों के अनुभव कुछ और ही कहानी बता रहे हैं, जिससे दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.