जितेंद्र ठीक हैं... बेटे तुषार कपूर ने दिया हेल्‍थ अपडेट, जरीन खान की प्रेयर मीट में लड़खड़ाकर गिर गए थे एक्‍टर

Updated on 11-11-2025 02:02 PM
मुंबई में सोमवार, 10 नवंबर को एक्‍टर और फिल्म मेकर संजय खान की पत्नी जरीन खान की प्रार्थना सभा थी। इस दुख की घड़ी में शामिल होने के दौरान, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के साथ एक छोटी सी दुर्घटना घटी। वह कार से उतरकर जैसे ही आयोजन स्‍थल के अंदर जा रहे थे, उनका पैर प्‍लैटफॉर्म से टकराया और वह लड़खड़ाकर गिर पड़े। 83 वर्षीय जितेंद्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हर किसी को उनकी चिंता सताने लगी। इस बीच यह भी अफवाह उड़ी कि चोट लगने के कारण एक्‍टर की तबीयत बिगड़ गई है, लेकिन अब उनके बेटे तुषार कपूर ने इन अफवाहों को खारिज किया है।

जितेंद्र जब अपना संतुलन खोने के कारण गिरे, तब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और पपाराजी मौजूद थे। एक्‍टर के लड़खड़ाकर गिरने पर सब एकसाथ दौड़े और उन्‍हें उठाया। गनीमत रही कि जितेंद्र को कोई चोट नहीं आई और वह खुद अपने बूते खड़े भी हो गए। यही नहीं, उनहोंने इसके बाद हंसते हुए घटना को टाल भी दिया।

तुषार कपूर बोले- पापा, बिल्‍कुल ठीक हैं

अब हमारे सहयोगी 'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए उनके बेटे और एक्‍टर तुषार कपूर ने पिता का हेल्‍थ अपडेट दिया है। उन्‍होंने फैंस को आश्‍वासन दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। तुषार कपूर ने कहा, 'पापा, बिल्कुल ठीक हैं। यह बस एक मामूली घटना थी। उनका बैलेंस बिगड़ गया, वह गिरे, लेकिन कोई चोट नहीं आई।'

जरीन खान की प्रार्थना सभा में पहुंचीं हस्‍त‍ियां

जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां जरीन खान की प्रार्थना सभा में सिनेमा जगत की कई हस्‍त‍ियों ने श‍िरकत की। इस दौरान ऋतिक-सुजैन के अलावा उनका बेटा ऋदान, फरदीन खान खान अपनी मां के साथ, रानी मुखर्जी, सबा आजाद भी पहुंचे थे।

आख‍िरी बार OTT पर नजर आए थे जितेंद्र

बॉलीवुड को 'हिम्मतवाला', 'कारवां', 'परिचय' और 'तोहफा' जैसी बेहतरीन फिल्मे देने वाले जितेंद्र को आख‍िरी बार OTT पर 'बारिश सीजन 2' और 'अपहरण सीजन 2' में देखा गया था। 200 से अध‍िक फिल्‍मों में काम कर चुके एक्‍टर को बड़े पर्दे पर पिछली बार साल 2005 में 'हो जाता है प्यार' में देखा गया। जबकि 2007 में उन्‍होंने 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी' में कैमियो किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.