'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने दशहरा पर लगाई छलांग, दूसरे दिन कर डाली इतनी कमाई

Updated on 13-10-2024 12:12 PM
आलिया भट्ट की 'जिगरा' और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो दशहरे के मौके रिलीज हुईं और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। कम से कम दोनों की कमाई को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। 11 अक्टूबर को रिलीज हुई 'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को शुक्रवार को आंशिक छुट्टी का तो फायदा मिला ही, वीकेंड भी मिल गया। दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के दूसरे दिन तगड़ी छलांग लगाई।

Jigra और Vicky Vidya Ka Woh Wala Video ने दूसरे दिन कितनी कमाई की, किसे फायदा और किसे नुकसान हुआ, यहां डिटेल में बता रहे हैं:

'जिगरा' की दूसरे दिन की कमाई और टोटल कलेक्शन


सबसे पहले बात 'जिगरा' की। आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर इस फिल्म का बजट 90 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म में आलिया ने वेदांग की बड़ी बहन का रोल प्ले किया है, जो उसे हर मुसीबत से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म ने 4.55 करोड़ की ओपनिंग की थी, और दूसरे दिन इसकी कमाई तेजी से बढ़ी, और 6.50 करोड़ कमा लिए। अब दो दिन में फिल्म का कलेक्शन 11.05 करोड़ हो चुका है। शनिवार, 12 अक्टूबर को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 30.10% रही।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' कलेक्शन डे 2


'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के कलेक्शन की बात करें, तो यह 'जिगरा' से थोड़ी सी आगे है। फिल्म ने 5.25 करोड़ की ओपनिंग की थी, और दूसरे दिन 25.45% की छलांग लगाते हुए 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया। अब 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की दो दिन की कमाई 12.04 करोड़ रुपये है। वहीं, इसने वर्ल्डवाइड 17.75 करोड़ कमा लिए हैं। ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो शनिवार को ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 23.02% रही। सुबह के शोज में सिर्फ 9.19% दर्शक ही पहुंचे। हालांकि, रात के शोज में फुटफॉल बढ़ गया।

कौन सी फिल्म निकलेगी आगे?


अनुमान लगाया जा रहा था कि वीकेंड पर 'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की कमाई में उछाल आ सकता है, और हुआ भी यही। अब बस यह देखना बाकी है कि दोनों फिल्में रविवार को कितना कमाएंगी, और पहले वीकेंड में कौन सी फिल्म आगे निकलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.