झारखंड के किसानों ने छत्तीसगढ़ में सीखीं उन्नत कृषि तकनीकें

Updated on 14-02-2026 01:29 PM

दुर्ग । झारखंड के रांची जिले के किसानों के दल ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का अंतर-राज्यीय भ्रमण किया। इस दौरान किसानों ने जलवायु परिवर्तन के दौर में खेती को लाभप्रद बनाने वाली आधुनिक तकनीकों और नवाचारों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान किसानों ने पाटन ब्लॉक के ग्राम करगा का दौरा किया। यहाँ उन्होंने विशेष रूप से बिना जुताई के गेहूं की खेती और भीषण गर्मी को सहन करने वाली गेहूं की उन्नत किस्म कनिष्का के प्रदर्शनों को देखा। दल ने असिंचित क्षेत्रों में धान की कटाई के बाद खेत की नमी का उपयोग कर उतेरा तकनीक से तिवड़ा की खेती और मेड़ पर कम दिनों वाली राजेश्वरी फूले अरहर की खेती का भी बारीकी से निरीक्षण किया। किसानों ने स्थानीय प्रगतिशील कृषकों से सीधा संवाद कर इन तकनीकों से होने वाले आर्थिक लाभ और कम लागत के अनुभवों को साझा किया। इसके पश्चात कृषक दल ने कृषि विज्ञान केंद्र, पाहंदा (अ) का भ्रमण किया। यहाँ वैज्ञानिकों ने उन्हें धनिया, तिवड़ा, चना, सरसों और हल्दी की वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए। किसानों ने विशेष रूप से कम लागत वाली वर्मीकम्पोस्ट तकनीक, बीज उत्पादन और उद्यानिकी नर्सरी प्रबंधन में गहरी रुचि दिखाई। झारखंड के किसानों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि वे यहाँ सीखी गई तकनीकों को अपने क्षेत्रों में भी लागू करेंगे।

इस भ्रमण कार्यक्रम में झारखंड कृषि विभाग से अधिकारी  विकास कुमार उपस्थित रहे। तकनीकी मार्गदर्शन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन, डॉ. कमल नारायण वर्मा, डॉ. ललिता रामटेके, डॉ. आरती टिकरिहा, श्रीमती सृष्टि तिवारी और कु. हर्षना चंद्राकर ने किसानों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.