झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'इंडिया' ब्लॉक के साथ दिखाई एकजुटता, नीति आयोग की बैठक से रहे दूर

Updated on 27-07-2024 12:22 PM
रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 'विकसित भारत 2047' है। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के कई दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। बैठक का बहिष्कार करने वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई दलों का कहना है कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों की बात नहीं सुनती है और ना ही उन्हें महत्व देती है। इसलिए इस बैठक में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है।

हेमंत सोरेन के पहले बैठक में शामिल होने को लेकर था संशय


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह बैठक में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बाद में उन्होंने बैठक में नहीं जाने का फैसला किया। 26 जुलाई को भी दिन भर इस बात की चर्चा होती रही कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जा सकते हैं। इससे पहले 24 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में भी हेमंत सोरेन ने इस बात का खंडन नहीं किया गया था कि वो नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे। शुक्रवार को देर शाम तक हेमंत सोरेन दिल्ली नहीं गए, जिसके बाद शनिवार 27 जुलाई की सुबह भी हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने की चर्चा हो रही। वहीं सुबह 9.30 बजे से नीति आयोग की बैठक शेड्यूल थी, लेकिन हेमंत सोरेन अपने आवास पर थे, जिससे यह साफ हो गया कि वो बैठक में शामिल नहीं होंगे।

हेमंत सोरेन ने पहले ही बैठक को लेकर दिया था संकेत


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे पहले ही 23 जुलाई को संसद में पेश होने वाले बजट के दिन ही नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने का संकेत दे दिया था। मुख्यमंत्री ने 23 जुलाई को पत्रकारों से बातचीत में कहा था - 'संघीय ढांचे का उदाहरण देखिए, 23 जुलाई बजट पेश हुआ और 27 तारीख को नीति आयोग की बैठक रखी गई है। तो फिर किसका साथ-किसका विकास'?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.