दो बदमाशों से लाखों के जेवर बरामद

Updated on 01-12-2024 02:22 PM

भिलाई । खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी के मामले में आरोपियों को पकडऩे पर एक साल पुराना एक और चोरी का मामला सामने आया। दरअसल खुर्सीपार पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में इन दोनों ने एक साल पुरानी एक नकबजनी के बारे भी बताया। यही नहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के जेवर भी बरामद किए। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, ई-रिक्शा जुमला कीमती तकरीबन 7.50 लाख बरामद किया है। बता दें बापू नगर खुर्सीपार अस्पताल के पास हरेकृष्णा शाह नाम के शख्स का ई-रिक्शा उसके घर के सामने से चोरी हो गया था।

हरेकृष्णा ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि 16 नवंबर की शाम 5 बजे ई-रिक्शा अपने घर के सामने में खड़ी किया और दूसरे दिन सुबह 4 बजे उठकर देखा तो उसका ई-रिक्शा मौजूद नहीं था। शिकायत पर पुलिस ने धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों की पतासाजी के लिए खुर्सीपार पुलिस व एसीसीयू की टीम लगी रही। इस दौरान विशेष सूत्र लगाए गए और निगरानी बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी। घटना स्थल के आसपास एवं आवागमन के रास्तों में लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया जा रहा था। इस दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि खुर्सीपार निवासी मिराज आलम अपने पास एक बिना नम्बर की ई-रिक्शा रखा हुआ है और जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना पर पुलिस ने मेराज आलम को पावर हाऊस ब्रीज के पास ई-रिक्शा के साथ पकड़ा। ई-रिक्शा के पेपर मांगने पर वह टाल मटोल करता रहा। पुलिस को गुमराह कर रहा थ आरोपी मिराज आलम बार-बार कहानी बनाकर पुलिस की टीम को गुमराह कर रहा था। मेराज आलम का पूर्व से ही चोरी की घटनाओं में अपराधिक रिकार्ड रहा है जिससे टीम भलीभांति वाकिफ थी इसलिए उसके टाल मटोल करने की प्रवृत्ति को समझकर सख्ती से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर मेराज आलम द्वारा उक्त ई-रिक्शा अपने साथी देना बैंक स्वीपर मोहल्ला निवासी शांता राव के साथ मिलकर बापू नगर सरकारी अस्पताल के पास से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने इसके बाद शांता राव को भी गिरफ्तार किया।

2023 में हुई चोरी में भी इनका हाथ आरोपियों से पूछताछ के दौरान अगस्त 2023 में गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार में हुई एक चोरी में इनका होना पाया गया। आरोपियों ने बताया कि 11 अगस्त 2023 को गली नम्बर 03 गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार में राजदेव के घर चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर सोने का हार 01 नग, सोने की चैन 01 नग, सोने का कंगन 01 जोड़ी, सोने की अंगूठी 02 नग सोने की बाली 04 नग, सोने की फुल्ली 01 नग, चांदी का पायल 01 जोड़ी एवं 01 नग, ई-रिक्शा जुमला कीमती 7.50 लाख रुपए बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से प्रधान आरक्षक सगीर खान, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, भावेश पटेल, राकेश अन्ना, अजय गहलोत, विक्रांत यदु एवं थाना खुर्सीपार से प्रधान आरक्षक रोहित यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.