जेसीआई रायपुर कैपिटल ने सिखाया माइंडफुलनेस का मंत्र

Updated on 12-12-2025 12:03 PM

रायपुर। आज का युवा सोशल मीडिया की चकाचौंध, नेटफ्लिक्स की मैराथन दौड़, करियर में आगे निकलने की होड़ और वर्क-लाइफ बैलेंस की जद्दोजहद में बुरी तरह फंस चुका है। मानसिक तनाव, चिंता और भावनात्मक अस्थिरता उसका पीछा नहीं छोड़ रही। ऐसे में युवाओं को स्पष्ट सोच, शांत मन और वतर्मान पल में जीने की कला सिखाने के लिए जेसीआई रायपुर कैपिटल जोन-27 ने रविवार को एक अनूठा आयोजन किया। नवनिर्वाचित जोन अध्यक्ष जेसी सूरज अग्रवाल के नेतृत्व में बेस्ट कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के सभागार में माइंडफुलनेस वर्तमान में जीने की कला विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र रखा गया।

मुख्य वक्ता जेसी मनीष कुमार सरवैया ने रोचक कहानियों, रोजमर्रा की घटनाओं और वैज्ञानिक तथ्यों के जरिए समझाया कि कैसे हमारा दिमाग अतीत की चिंताओं और भविष्य की फिक्र में भटकता रहता है, जबकि जीवन तो केवल वतर्मान पल में ही सांस लेता है। जेसी मनीष ने जोर देकर कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के युग में भावनात्मक बुद्धिमत्ता का महत्व कई गुना बढ़ गया है। कंपनियां अब उन कर्मचारियों को तरजीह दे रही हैं जो मानवीय संवेदनाओं को समझें और तनाव में भी संभाल सकें। माइंडफुलनेस इसका सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों को माइंडफुल ब्रीदिंग, माइंडफुल वॉकिंग और मनपसंद संगीत सुनते हुए वर्तमान में लौटने के व्यावहारिक अभ्यास करवाए गए। कुछ मिनट का सामूहिक ध्यान सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें सभी ने गहरी सांसों के साथ अपने मन को शांत किया। अंत में खुले प्रश्नोत्तर सत्र सत्र में युवाओं ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं और व्यक्तिगत समस्याओं पर सुझाव लिए। लगभग 50 विद्यार्थियों-युवाओं ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जोन सचिव जेसी प्रणेश जैन, श्रीमती पूजा सरवैया, जेसी अरिजीत सिंह, जेसी नरेंद्र देवांगन, जेसी गौरव कोटडिया सहित कई जेसी सदस्य उपस्थित रहे। जेसी सूरज अग्रवाल ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि रायपुर का हर युवा तनावमुक्त, सजग और सकारात्मक जीवन जिए। माइंडफुलनेस इसी दिशा में एक मजबूत कदम है। संस्था के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आगे भी ऐसे कई जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.