शहबाज बदेशा, नीलम गिरी और बसीर अली की 'यारी', 'BB 19' से एविक्शन के बाद हुआ रीयूनियन, शहनाज गिल ने भी की मस्ती
Updated on
01-12-2025 02:53 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जो सदस्य एविक्ट हो चुके हैं, वो बाहर आकर रीयूनियन कर रहे हैं। बीते वीकेंड का वार में शहबाज बदेशा का एविक्शन हुआ। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एक्स कंटेस्टेंट्स नीलम गिरी और बसीर अली से मुलाकात की। उनके साथ शहनाज गिल भी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की झलक फैंस को भी दिखाई है।
शहबाज और बसीर से पहले नीलम गिरी ने मृदुल तिवारी और अवेज दरबार के साथ मुलाकात की थी। वो कुनिका सदानंद, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा से भी मिली थीं, पर एक प्रोग्राम के सिलसिले में। अब नीलम ने शहबाज और बसीर के साथ पार्टी की।
नीलम, शहबाज और बसीर की यारी
नीलम ने शहबाज बदेशा और बसीर अली के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यारी। उनके पोस्ट पर शहनाज गिल, बसीर अली, जीशान कादरी ने प्यार लुटाया है। बसीर ने कहा- हमें ये फिर से करना चाहिए। जीशान लिखते हैं- तुम सभी को याद कर रहा हूं। फैंस भी कह रहे हैं कि उन्हें इस रीयूनियन का बेसब्री से इंतजार था।
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले
बता दें कि एक हफ्ते बाद 7 दिसंबर 2025 को बिग बॉस के 19वें सीजन का ग्रैंड फिनाले होगा। अब तक शो में गौरव खन्ना, अमल मलिक, तान्या मित्तल, मालती चाहर, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट बचे हैं। गौरव को टिकट टू फिनाले मिल चुका है और वो पहले फाइनलिस्ट हैं। बीते वीकेंड का वार में अशनूर कौर और शहबाज बदेशा एविक्ट हुए थे। अशनूर को तान्या के खिलाफ वायलेंस करने पर एविक्ट किया गया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…