जया बच्चन को थी अमिताभ का नाम जोड़ने पर आपत्ति:कंगना रनोट बोलीं- ये शर्मनाक है, फेमिनिज्म के नाम पर बदसूरत दिशा में जा रहे लोग

Updated on 02-09-2024 03:27 PM

हाल ही में संसद सत्र में वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन को जया अमिताभ बच्चन नाम से संबोधित किया गया था। अपने नाम में पति का नाम जोड़े जाने से एक्ट्रेस भड़क गईं और उन्होंने कहा कि ऐसा उन्हें नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा। जया बच्चन के इस बयान पर अब कंगना रनोट ने आपत्ति जताई है। कंगना ने कहा है कि लोगों को आजकल नाम सुनते ही पैनिक अटैक आ रहा है। ये शर्मनाक है कि लोग फेमिनिज्म के नाम पर बदसूरत दिशा में जा रहे हैं।

हाल ही में कंगना रनोट ने फीवर एफएम को दिए इंटरव्यू में जया बच्चन के रवैये पर बात की है। उन्होंने कहा है, यार पता है, ये बहुत शर्मनाक बात है। महिलाओं और पुरुषों में बहुत खूबसूरत फर्क है। नेचर ने खूबसूरती से महिलाओं और पुरुषों को बनाया है। इस फर्क को भेदभाव के नजरिए से देखा जाता है। जो कि सच्चाई नहीं है। एक पुरुष, पुरुष है, महिला, महिला है। उनका साथ बहुत खूबसूरत है। ये तुच्छ मुद्दे कि है मुझे मेरे पति के नाम से क्यों बुलाया गया है। मुझे इससे नीचा दिखाया जा रहा है।

आगे कंगना ने कहा है, लोग फेमिनिज्म के नाम पर बेहद बदसूरत दिशा में जा रहे हैं। ये बहुत दुखद है कि हमारा समाज इस गलत दिशा में जा रहा है, जहां परिवार के बीच के खूबसूरत रिश्ते में भी एरोगेंस आ रहा है। एक इंसान के रूप में हमें एक-दूसरे को अपनाना होगा। हम इस तरह कठोरता से एक दूसरे को काट नहीं सकते। बात इतनी बढ़ चुकी है कि लोग एक नाम सुनते ही भड़क रहे हैं। लोगों को ये कहते हुए पैनिक अटैक आ रहा है कि मेरी पहचान मुझसे छीनी जा रही है। मुझे तबाह किया गया। ये बहुत दुखद है।

क्या है पूरा मामला?

कुछ समय पहले ही संसद सत्र में राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने सदन में जया बच्चन को ‘श्रीमती जया अमिताभ बच्चन जी’ नाम से संबोधित कर दिया। इस पर जया सदन में उपसभापति पर भड़क गईं। बोलीं- सर, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी था।

इस पर उपसभापति ने उन्हें जवाब भी दिया कि यहां पूरा नाम लिखा था इसलिए मैंने रिपीट किया। उन्हें जवाब देते हुए जया बोलीं- ये जो है कुछ नया शुरू हुआ है कि महिलाएं जो हैं वो अपने पति के नाम से जानी जाएं। उनका कोई अस्तित्व ही नहीं हैं। उनकी कोई उपलब्धि नहीं है अपने में।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.