कठुआ में जवानों ने 2 घंटे 5000 राउंड गोलियां चलाईं:आतंकी हमले के दौरान घायल साथियों की रक्षा की, पूछताछ के लिए 26 हिरासत में

Updated on 12-07-2024 01:56 PM

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 जुलाई को सेना के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था। घटना की जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि, जब भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया तो 22 गढ़वाल राइफल्स के जवान पहले तो घबरा गए, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभालते हुए अपने घायल साथियों की रक्षा की।

इसके लिए जवानों ने 5000 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं और आतंकवादियों को कठुआ के जंगल में पहाड़ियों पर भागने पर मजबूर कर दिया। आतंकी हमले में 22 गढ़वाल राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए और पांच घायल हुए ।

पूछताछ के लिए 26 स्थानीय निवासी हिरासत में
NIA की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और जांच में पुलिस की सहायता कर रही है। घटना की जांच के लिए कठुआ जिले के माचेडी-बिलावर इलाके से 26 स्थानीय निवासियों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि, "इस वक्त सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवान आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र के बीहड़ इलाकों और जंगलों की तलाशी ले रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी पकड़ा या मारा नहीं गया है।"

भारी बारिश ने ड्रोन और हेलिकॉप्टर के जरिए हवाई निगरानी को मुश्किल बना दिया है। अधिकारियों ने बताया कि, हमले के ठीक बाद सेना के जवानों ने अतिरिक्त बल पहुंचने तक लगातार दो घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी की।

घटनास्थल पर मिले सबूतों की जांच
अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों, खून से सने हेलमेट, गोलियों के खोखे और टूटी विंडस्क्रीन और पंचर टायर वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा घायल सैनिकों से बात करके ये समझने की कोशिश की जा रही है कि 8 जुलाई की दोपहर को आखिर क्या हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि तीन आतंकवादी थे, जिन्होंने दो अलग-अलग स्थानों से सेना के वाहन और जवानों को निशाना बनाया।

जैश-ए-मोहम्मद के शैडो ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी
एक अधिकारी ने मीडिया एजेंसी PTI से बातचीत में बताया कि, "भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों ने आतंकवादियों पर 5,189 राउंड की बौछार की, जिससे उन्हें घटनास्थल से भागने पर मजबूर होना पड़ा। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक शैडो ग्रुप कश्मीर टाइगर्स ने ली है।

जम्मू में एक महीने के भीतर पांचवां हमला
यह हमला, एक महीने के अंदर जम्मू में हुआ पांचवां हमला है । जम्मू इलाका कश्मीर घाटी की तुलना में अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण क्षेत्र है। यहां आतंकी हमले में बढ़ोतरी होना स्थानीय लोगों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.