जल जीवन मिशन : सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल

Updated on 11-02-2026 11:33 AM

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में गांव के अंतिम छोरों तक हर घर नल से जल पहुंचाने का सपना जल जीवन मिशन पूरा कर रहा है। महासमुंद जिले के अंतिम छोर पर ओडिशा सीमा से लगे ग्राम पंचायत टेड़ीनारा के सोहागपुर में मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों से अब हर घर नल से पानी पहुंच रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यहां स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए 54 लाख 38 हजार रुपए की लागत से 40 किलो लीटर का उच्च स्तरीय जलागार बनाया है। गांव में 2800 मीटर पाइपलाइन बिछाकर तथा 140 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। सोहागपुर को विगत दिसम्बर माह में हर घर जल ग्राम घोषित किया गया है।

पेयजल के लिए पहले सोहागपुर के लोग हैंडपंपों, पावर पंपों और कुओं पर निर्भर थे। बरसात में महिलाओं को दूर से पानी लाने में काफी दिक्कत होती थी। अब घर तक पानी पहुंचने से महिलाओं का बहुत सा समय बच रहा है। इससे वे अपने आजीविका संबंधी कार्यों, बच्चों तथा घर-परिवार को ज्यादा समय दे पा रही हैं। घर के सभी लोगों के लिए रोज-रोज पानी के इंतजाम में होने वाली परेशानियों से भी उन्हें निजात मिल गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.