जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिका में कारों का शिपमेंट रोका:25% टैरिफ से बचने के लिए फैसला; ट्रंप ने 3 अप्रैल को लागू किया था

Updated on 07-04-2025 01:28 PM

टाटा मोटर्स की प्रीमियम कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने ब्रिटेन से अमेरिका में कारों का शिपमेंट एक महीने के लिए रोक दिया है। JLR ने यह फैसला ट्रंप सरकार की 25% टैरिफ नीति से बचने के लिए किया है। कंपनी ने कहा कि यह कदम नए टैरिफ के असर को कम करने की रणनीति का हिस्सा है।

दरअसल 3 अप्रैल से अमेरिका ने इम्पोर्टेड कारों और लाइट ट्रक्स पर 25% टैरिफ लगा दिया था। 27 मार्च को 25% टैरिफ की घोषणा के बाद से टाटा मोटर्स का शेयर 15% गिर चुका है। इसके अलावा अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स में 3% और स्टेलांटिस के शेयर में 15% गिरावट दर्ज की गई है।

अमेरिका में कारों की कीमतें बढ़ सकती हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में नई कारों की औसत कीमत पहले से ही लगभग 49,000 अमेरिकी डॉलर (42 लाख रुपए) है। नए टैरिफ लागू होने के बाद उनका भार ग्राहकों पर डाला जा सकता है। इससे आयात होने वाली कारों की कीमत 12,500 डॉलर (10 लाख रुपए) बढ़ सकती है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस टैरिफ से वाहन निर्माताओं की लागत बढ़ सकती है और बिक्री में गिरावट आ सकती है। अमेरिकी कार कंपनियां अपने कई ऑटो पार्ट्स दूसरे देशों से आयात करती हैं।

टाटा मोटर्स का मुनाफा 22% कम हुआ

टाटा मोटर्स को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 5,451 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ था। सालाना आधार पर यह 22% कम हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7,025 करोड़ रुपए था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 11.36 लाख करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में टाटा मोटर्स ने 11.06 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर यह 2.71% बढ़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.