जादवपुर यूनिवर्सिटी मामला- शिक्षा मंत्री समेत 3 पर FIR:हाईकोर्ट ने कहा था- छात्रों की शिकायत पर एक्शन ले

Updated on 07-03-2025 01:49 PM

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुए हंगामा मामले में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु, उनके ड्राइवर और TMC नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इन पर शारीरिक हमला, धमकी देने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के एक छात्र की शिकायत के बाद एक्शन लिया गया है। यह छात्र 1 मार्च को हुई घटना में घायल हुआ था। इस मामले में बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने आंदोलन कर रहे छात्रों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करने को कहा था।

दरअसल, जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव तत्काल कराने की मांग को लेकर SFI और दूसरे स्टूडेंट फ्रंट्स कैंपस में प्रदर्शन कर रहे थे। तभी 1 मार्च को राज्य के शिक्षा मंत्री यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में आए। छात्र उनसे मिलने पहुंचे और मांगपत्र सौंपा।

दावा किया गया कि मंत्री छात्रों की पूरी बात सुने बिना अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। इसी दौरान सैकड़ों छात्रों ने कार को घेर लिया और चलती कार के पीछे छात्र दौड़े। कुछ छात्र कार के बोनट पर चढ़ गए। कार की विंडस्क्रीन टूट गई। कार के नीचे आने से दो छात्र घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।

HC के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR

जादवपुर यूनिवर्सिटी हंगामा मामले में FIR कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच के आदेश के ठीक एक दिन बाद दर्ज हुई। 5 मार्च को कोर्ट ने कोलकाता पुलिस से कहा था कि वे सिर्फ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स एसोसिएशन (WBCUPA) की शिकायतों पर ही कार्रवाई न करें, बल्कि आंदोलन कर रहे छात्रों की शिकायतों पर भी FIR दर्ज करें। साथ ही जस्टिस तीर्थंकर घोष ने कहा- राज्य सरकार इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करे।

छात्र के पिता बोले- लोकतंत्र में पुलिस का काम निष्पक्ष होना चाहिए

1 मार्च को हुए हंगामा में घायल छात्र इंद्रानुज रॉय के पिता अमित रॉय ने कहा- लोकतांत्रिक देश में पुलिस प्रशासन को लोकतांत्रिक तरीके से काम करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो यह लोकतंत्र के खिलाफ है। कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश इस बात का सबूत है कि लोग आज भी न्यायपालिका पर भरोसा करते हैं।

बसु बोले- राम और वाम ने हाथ मिला लिया

बसु ने कहा- राम और वाम ने कॉलेज कैंपस में शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने के लिए हाथ मिलाया। उन्होंने हमारे एक सदस्य के साथ मारपीट की। घटना पर TMC महासचिव कुणाल घोष ने कहा- छात्रों के एक वर्ग ने एक प्रोफेसर प्रदीप्त मुखोपाध्याय के साथ दुर्व्यवहार किया। जिन लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। सत्तारूढ़ पार्टी के शिष्टाचार को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

SFI लीडर ने कहा- TMC के लोगों ने हंगामा किया 

SFI नेता कौशिकी भट्टाचार्य ने कहा- छात्र बसु से केवल चर्चा करना चाहते थे, उनकी एकमात्र मांग थी कि छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं। हमने हिंसा का सहारा नहीं लिया। यह TMC के बाहरी लोग थे, जिन्होंने परिसर में अपने कुछ समर्थकों के साथ मिलकर हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हमारे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.