'मोहब्बत है...' एक झलक पाने को क्रेजी हुए फैंस, हनीमून छोड़कर पहुंच गया नवविवाहित जोड़ा

Updated on 13-12-2025 01:41 PM
कोलकाता: भारत भले ही फुटबॉल की रैंकिंग में दुनिया में निचली पायदानों पर आता हो, लेकिन यहां फुटबॉल फैंस का क्रेज शायद स्पेन-पुर्तगाल को भी पीछे छोड़ सकता है। ऐसे में मौजूदा फुटबॉल जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से कोई एक यदि आपके भारत में हो तो उसकी एक झलक पाने का मौका लोग कैसे छोड़ सकते हैं। फुटबॉल का यह जबरदस्त क्रेज शुक्रवार रात से ही कोलकाता की हर गली में छाया हुआ है, जहां अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के शहर में आगमन का शायद हर शख्स खुद स्वागत करना चाहता है। मेसी शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2.26 बजे कोलकाता पहुंचे, लेकिन उनका एक दीदार करने की चाहत में फैंस शुक्रवार देर रात से ही सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। इनमें एक नवविवाहित जोड़ा भी था, जो मेसी को देखने के लिए अपना हनीमून ही कैंसिल करके पहुंच गया।

'10 साल से फॉलो कर रहे हैं मेसी को'

मेसी की एक झलक पाने के लिए सॉल्टलेक स्टेडियम के बाहर पोस्टर लेकर खड़े फैंस में एक नवविवाहित जोड़ा भी है, जिसने अपना हनीमून मेसी के लिए कैंसिल कर दिया। इस फुटबॉल फैन जोड़े ने ANI से कहा,'हमारी हाल ही में शादी हुई है, लेकिन मेसी का दौरा होने के चलते हमने अपना हनीमून प्लान कैंसिल कर दिया है। हम पहले मेसी को देखना चाहते हैं। हम उन्हें 10-12 साल से फॉलो कर रहे हैं और उन्हें देखने के लिए बेहद बेताब हैं। पिछली बार (2011 में) जब वे आए थे, तब हमारी उम्र कम होने के चलते मौका नहीं मिला था। इस बार हम यह मौका नहीं छोड़ सकते थे।'

स्टेडियम के बाहर ठंड में भी हजारों की भीड़

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर दिसंबर की कड़कड़ती ठंड के बावजूद हजारों फैंस रात भर लाइन लगाकर खड़े रहे हैं। यह मेसी के गॉट इंडिया टूर 2025 ( GOAT India Tour 2025 ) का पहला चरण है, जिसमें मेसी तीन दिन में चार भारतीय शहरों में जाएंगे। मेसी की फ्लाइट के लैंड करने के समय रात में 2.26 बजे भी हजारों फुटबॉल फैंस गेट नंबर-4 पर अर्जेंटीना के झंडे लहराते हुए ड्रम बजा रहे थे और मेसी के नाम के नारे लगा रहे थे।

'अर्जेंटीना फिर जीतेगा वर्ल्ड कप'

फुटबॉल फैंस का क्रेज इस कदर है कि वे भारतीय होने के बावजूद अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने की दुआ मांग रहे हैं। एक फैन ने कहा,मैं साल 2007 से मेसी को प्यार करता हूं। मोहब्बत है... 2026 में हम फिर वर्ल्ड कप जीतेंगे। अर्जेंटीना चैंपियन बनेगा।' अर्जेंटीनी फुटबॉल स्टार को एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वीआईपी एग्जिट गेट से बाहर लाया गया। ऐसा ही जोश उनके टूर के अगले तीन शहरों में भी जारी रहने की उम्मीद है। GOAT इंडिया टूर 2025 में मेसी अगले तीन दिनों में तीन और शहरों में जाएंगे, जहां ऐसी ही भीड़ और जश्न दिखाई देने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.