वेस्ट बैंक में 23 साल बाद घुसे इजराइली टैंक:40 हजार शरणार्थी कैंप छोड़कर भागे; नेतन्याहू बोले- फिर जंग शुरू करने को तैयार

Updated on 24-02-2025 02:23 PM

इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में इजराइली सेना ने रविवार को टैंक तैनात कर दिए। 23 साल बाद ऐसा हुआ है, जब सेना के टैंक वेस्ट बैंक में घुसे हैं। ऐसा आखिरी बार 2002 में हुआ था। जेनिन में पिछले कई सालों से इजराइल के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष होते रहे हैं।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हमने जेनिन के पास एक टैंक डिवीजन तैनात की है। एक डिवीजन में 40 से 60 टैंक होते हैं। इजराइल ने फिलिस्तीन के जेनिन, तुलकरम और नूर शम्स में शरणार्थी शिविरों को खाली करा लिया है। इन शिविरों में फिलिस्तीनी नागरिकों ने शरण ले रखी थी।

इन तीनों शिविरों से 40 हजार फिलिस्तीनियों को निकाला गया है। इजराइल ने इन्हें 21 जनवरी से निकालना शुरू कर दिया था। 1967 की इजराइल-अरब जंग के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी नागरिक विस्थापित हुए हैं।

यहां संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार संस्था UNRWA को भी काम बंद करने का निर्देश दिया गया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सेना को अगले कुछ साल वेस्ट बैंक के शरणार्थी शिविरों में रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए यह जरूरी है।

58 सालों से इजराइल का वेस्ट बैंक पर कब्जा 

वेस्ट बैंक, जॉर्डन के पश्चिम और येरुशलम के पूरब में स्थित है। 1948 में अरब-इजराइल जंग के बाद जॉर्डन ने इस पर कब्जा कर लिया था। जॉर्डन नदी के पश्चिम में होने की वजह से तब इसका नाम वेस्ट बैंक रख दिया गया। 1967 में 6 दिनों तक चले जंग के बाद इजराइल ने इस इलाके को जॉर्डन से छीन लिया। तब से वेस्ट बैंक पर इजराइल का कब्जा बरकरार है। इस इलाके में 30 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। इसमें ज्यादातर फिलिस्तीनी हैं। इजराइल ने वेस्ट बैंक पर कब्जे के बाद कई यहूदी बस्तियां भी बसाईं। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक यहां बनाई गई इजराइली बस्तियां अवैध हैं।

इजराइल ने वेस्ट बैंक में टैंक क्यों भेजे? 

दरअसल, इजराइल हमास जंग के बीच वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है। इजराइल में वेस्ट बैंक की तरफ से होने वाले हमले भी बढ़े हैं। इजराइल में 20 फरवरी की देर रात तीन खाली खड़ी बसों में विस्फोट हुए थे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्ट बैंक से ही इजराइल की बसों में हमले की प्लानिंग की गई थी।

इसके बाद ही नेतन्याहू ने इस इलाके पर एक्शन लेने का आदेश दिया। हालांकि, इजराइल-हमास जंग के दौरान भी इजराइली सेना यहां कई ऑपरेशंस को अंजाम दे चुकी है।

गाजा में फिर से जंग शुरू कर सकते हैं नेतन्याहू 

वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि इजराइल गाजा पट्टी में ‘किसी भी समय’ फिर से लड़ाई शुरू करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चाहे बातचीत से हो या फिर दूसरे तरीकों से वे जंग का मकसद पूरा करके रहेंगे।

दरअसल, हमास ने शनिवार को 6 इजराइली बंधकों को रिहा किया था। इसके बदले में इजराइल को 600 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नेतन्याहू ने कहा कि हमास को इजराइली बंधकों की रिहाई का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार की सुबह एक बयान जारी कर कहा कि इजराइल 620 फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों को तब तक रिहा करने का इंतजार कर रहा है, जब तक कि अपमानजनक समारोहों के बिना अगले बंधकों की रिहाई सुनिश्चित नहीं हो जाती।

हमास के सीनियर अधिकारी बासेम नईम ने कहा कि इजराइल लगातार समझौता का उल्लंघन कर रहा है। सीजफायर के पहले चरण के दौरान इजराइली सेना ने 100 फिलिस्तीनियों की हत्या की है। बासेम नईम ने कहा, “हमारा मानना है कि यह इजराइली सरकार की ओर से समझौते को विफल और कमजोर करने की गंदी चाल है।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.