इजरायली सेना ने गाजा में किया बड़ा हमला, 22 लोगों की मौत, हमास के साथ खतरे में यु्द्धविराम

Updated on 20-11-2025 12:44 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच पिछले महीने हुए युद्धविराम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार को इजरायली हमलों में गाजा में 22 लोग मारे गए हैं। गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने यह जानकारी दी है। वहीं, इजरायली सेना ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमला कर रही है। हमास के नियंत्रण में काम करने वाली सिविल डिफेंस एजेंसी ने समाचार एजेंसी AFP को बताया इजरायली सेना के हमलों में गाजा सिटी में 12 लोग और दक्षिणी खान यूनिस इलाके में 10 लोगों की मौत हुई है।

इजरायली सेना ने हमास पर लगाया आरोप

इजरायली सेना ने एक बयान में बताया कि सैनिक दक्षिण के इलाके में काम कर रहे थे, जब आतंकवादियों ने उस तरफ गोलीबारी शुरू कर दी। इजरायली सेना (आईडीएफ) ने इसे सीजफायर समझौते का उल्लंघन बताया है। जवाब में IDF ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों की तरफ हमला शुरू कर दिया। गाजा में पिछले महीने 10 अक्टूबर को अमेरिकी मध्यस्थता के तहत इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू हुआ था, जो भारी तनाव के बावजूद अब तक बना हुआ है।
गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से इजरायल ने हमास के ठिकानों पर बार-बार हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 280 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। बुधवार के हमले युद्धविराम लागू होने के बाद इस इलाके में हुए सबसे खतरनाक हमलों में थे। 29 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 100 मौत दर्ज की गई थी, जब इजरायली हमलों में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

अमेरिकी मध्यस्थता में युद्धविराम

इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 सूत्रीय गाजा शांति योजना के तहत हुआ है। इसमें सभी 48 इजरायली बंधकों (जिंदा और मृत) को इजरायल वापस भेजना शामिल है। इजरायल को सभी जिंदा बंधक सौंपे जा चुके हैं, जबकि सिर्फ तीन बंधकों की लाशें बची हैं। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण को लागू करने पर अभी सहमति नहीं बनी है। इसके तहत गाजा का नियंत्रण हमास से लेकर एक ट्रांजिशनल अथॉरिटी को सौंपने, समूह का निरस्त्रीकरण करने और एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात करना शामिल है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी ट्रंप के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.