इजरायली सेना को जल्द मिलेगा आयरन बीम लेजर सिस्टम, दुनिया का ऐसा पहला हथियार, जानें कितना ताकतवर

Updated on 29-11-2025 12:50 PM
तेल अवीव: इजरायल की वायु सेना को इसी साल दिसम्बर के आखिर तक आयरन बीम लेजर वेपन सिस्टम आयरन बीम मिलने जा रहा है। इस लेजर वेपन को ड्रोन, UAV, रॉकेट और मोर्टार शेल को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया है। इस लेजर हथियार ने हाल ही में अपने कई सफल ऑपरेशनल टेस्ट पूरे किए हैं। आयरन बीम डिफेंस सिस्टम को बनाने वाली कंपनी राफेल ने इसे दुनिया में अपनी तरह का पहला हथियार बताया है। राफेल चेयरमैन युवल स्टीनिट्ज ने कहा कि इससे 'नामुमकिन को मुमकिन बनाने की उम्मीद' है। इस हथियार की तैनाती के साथ ही इजरायल ऐसा करने से बचते हैं।

इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने इसी साल सितम्बर में बताया था कि कम लागत वाले हाई-पावर बेस्ड आयरन बीम सिस्टम की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। इसके साथ ही साल के अंत तक सेना में शामिल करने की भी जानकारी दी थी। आयरन बीम को राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम्स ने विकसित किया है। यह नया लेजर हथियार इजरायल के आयरन डोम, डेविड स्लिंग और एरो एंटी-मिसाइल सिस्टम का साथ देगा।

आयरन बीम की खासियत

आयरन बीम एक जमीन पर तैनात होने वाला हाई पावर आधारित एयर डिफेंस सिस्टम है। इसमें एक एडवांस्ड टारगेटिंग सिस्टम है जो ऑपरेशनल रेंज को बढ़ाता है। आयरन बीम लेजर सिस्टम की सबसे खास बात इसकी बेहद कम लागत है। अभी इजरायल को रॉकेट इंटरसेप्ट करने के लिए कम से कम 50000 डॉलर प्रति इंटरसेप्ट का खर्च आता है, जबकि आयरन बीम के लिए यह 3-4 डॉलर मात्र है। अभी यह मुख्य रूप से छोटी मिसाइलों और ड्रोन पर फोकस करता है। राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम की वेबसाइट के अनुसार, यह सैकड़ों मीटर से लेकर कई किलोमीटर की रेंज तक के खतरों से तेजी से और असरदार तरीके से निपटता है और उन्हें बेअसर कर देता है। लाइट की रफ्तार से लड़ने वाले IRON BEAM में अनलिमिटेड मैगजीन होती है।

दुनिया में पहली बार

इजरायली रक्षा मंत्रालय ने पहले बताया था कि यह दुनिया में पहली बार है जब कोई हाई-पावर लेजर इंटरसेप्शन सिस्टम पूरी तरह से ऑपरेशनल मैच्योरिटी तक पहुंच गया है। राफेल चेयरमैन युवल स्टीनिट्ज ने इसी आधुनिक युद्ध पर एक गेम-चेंजिंग सिस्टम बताया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.