यमन में हूती विद्रोहियों के बंदरगाह पर इजराइली एयरस्ट्राइक:2000 किमी दूर 20 फाइटर जेट्स से 50 ठिकानों पर बम गिराए

Updated on 06-05-2025 11:30 AM

इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। इसके लिए विमानों ने 2000 किमी की दूरी तय की।

हमले में हुदैदाह पोर्ट और बाजिल कंक्रीट फैक्ट्री को निशाना बनाया गया। इजराइल डिफेंस फोर्स के मुताबिक फाइटर जेट्स ने कम से कम 50 टार्गेट्स पर बम गिराए।

इजराइल का यह हमला एक दिन पहले हूती विद्रोहियों के तेल अवीव में बेन गुरियन एयरपोर्ट हमले के जवाब में किया गया। मिसाइल हमले में कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद इजराइल ने इसका बदला लेने का ऐलान किया था।

हूती विद्रोही बोले- इजराइल को जवाब देंगे 

हूती विद्रोहियों का कहना है कि इजराइली हमले में कम से कम 21 लोग घायल हो गए हैं। हूती विद्रोहियों के मीडिया विभाग के चीफ नसरुद्दीन आमेर ने कहा कि वे इस हमले का जवाब देंगे। इजराइली हमले उन्हें नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह हमला इजराइल और अमेरिका दोनों ने मिलकर किया था। हालांकि, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन ने इन हमलों में भाग नहीं लिया।

इजरायली सेना ने कहा कि यह हमला हूती शासन की अर्थव्यवस्था और उसके सैन्य निर्माण के लिए एक झटका है। बाजिल कंक्रीट फैक्ट्री उनके लिए एक अहम आर्थिक संसाधन के रूप में काम करती है और इसका उपयोग सुरंगों और सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया जाता है।

सेना ने कहा कि हुदैदाह बंदरगाह का इस्तेमाल हूती आतंकी 'ईरानी हथियारों, सैन्य जरूरतों के लिए उपकरणों और दूसरे आतंकी मकसद के लिए' करते थे।

इजराइल का हूती विद्रोहियों पर इस साल का पहला हमला 

गाजा में जंग शुरू होने के बाद यमन में इजराइल का यह छठा और इस साल का पहला हमला था। इजराइल ने कहा है कि यमन पर हमला हूतियों के इजराइल के खिलाफ बार-बार किए गए हमलों के जवाब में किया गया है। मार्च में हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा अमेरिकी अभियान शुरू होने के बाद से IDF ने यमन पर हमला करना रोक दिया था।

इजराइल ने यमन के अलावा सोमवार रात सीरिया, लेबनान और गाजा पर भी हमले किए। IDF ने साउथ लेबनान और बेका घाटी में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए।

इसके अलावा उन्होंने लेबनान की सीमा से सटे सीरिया पर भी कई हमले किए। अभी तक इन दोनों इलाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इजराइली सेना ने गाजा पर भी हमला किया। इसमें 54 लोगों की मौत हो गई है।

गाजा पर पूरी तरह से कब्जा करेगा इजराइल

इस बीच इजराइल गाजा में सैन्य अभियान को और तेज करने का ऐलान किया है। इजराइल की वॉर कैबिनेट ने सोमवार को इस फैसले पर मंजूरी दी। इसमें गाजा पर पूरी तरह से ‘कब्जा’ करने और पूरे इलाके पर कंट्रोल करने का प्लान शामिल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि उम्मीद है कि इसे अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यात्रा के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। इजराइल तब तक हमास के साथ सीजफायर और बंधक समझौते पर पहुंचने की कोशिश जारी रखेगा।

हालांकि इजराइली सेना के चीफ इयाल जमीन ने गाजा में अभियान तेज करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यह अभियान गाजा में बंधकों की जान को खतरे में डाल सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि नए प्लान से हमास के खिलाफ ज्यादा मजबूत हमले करने और वहां रह गए बंधकों को लाने में मदद मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.