इजराइल ने माना-15 मेडिकल स्टाफ की हत्या गलती से हुई:कहा- सैनिकों से चूक हुई

Updated on 21-04-2025 12:59 PM

इजराइल ने गाजा में पिछले महीने 15 मेडिकलकर्मियों की मौत के मामले में अपनी गलती मानी है। इजराइल डिफेंस फोर्सस (IDF) ने कहा कि सैनिकों से पेशेवर गलतियां हुई हैं। इसके मद्देनजर एक अधिकारी को बर्खास्त किया गया है।

इजराइली सैनिकों ने 23 मार्च को एम्बुलेंस, फायर ट्रक और संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर गोलियां चलाई थीं। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। इजराइल ने बाद में दावा किया कि इनमें से 6 हमास के सदस्य थे।

इजराइल की जांच रिपोर्ट में कहा कि गया है कि सैनिकों ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया था।

शुक्रवार को इजराइली हमले में 90 लोगों की मौत

गाजा में शुक्रवार सुबह इजराइली एयरस्ट्राइक में अब तक 90 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घायल। गाजा सरकार के मुताबिक बीते 18 महीने की लड़ाई में अबतक गाजा के 61 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वहीं UN ने चेतावनी देते हुए कहा कि गाजा में हजारों लोग पर भूखे मरने का जोखिम है।

गाजा में लगातार इजराइली गोलीबारी, हवाई हमले और नाकाबंदी की वजह से लोग मानसिक तौर पर बुरी तरह से टूट चुके हैं। कई लोगों अपने बच्चों को पेट भर खाना खिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी वफा के मुताबिक इजरायली सैनिकों वेस्ट बैंक में हेब्रोन के फव्वार रिफ्यूजी कैंप में 8 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया। सैनिकों ने यहां कई घरों पर छापे मारे गए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और तोड़फोड़ की।

वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर को निशाना बना रहा इजराइल 

दक्षिणी गाजा में कुवैती हॉस्पिटल के चाइल्ड रोग एक्सपर्ट हेजम मुसलेह ने मीडिया को बताया कि इजराइली हमलों की वजह से बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी तरफ ग्लोबल हेरिटेज डे पर ह्यूमन राइट्स ग्रुप अल-हक ने बताया कि इजराइल सेना ने कई फिलिस्तीनी सांस्कृतिक स्थलों को निशाना बनाया है, जिनमें कुछ को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर लिस्ट किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्ट बैंक के उत्तरी बेथलहम में स्थित अल-मखरौर इलाका जिसे 2014 में UN की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में जोड़ा था पर भी इजराइली कब्जे का खतरा बढ़ता जा रहा है।

इजराइल ने गाजा के राफा को घेरा 

इजराइली सेना ने राफा का बाकी गाजा से संपर्क काट दिया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने 12 अप्रैल को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने मोराग कॉरिडोर पर कब्जा कर लिया है, जिससे राफा का गाजा पट्टी से संपर्क टूट गया है। मोराग कॉरिडोर दक्षिणी गाजा में एक रास्ता है जो उसे गाजा पट्टी से अलग करता है।

काट्ज ने गाजा के लोगों को धमकी देते हुए कहा कि यह हमास को भगाने और सभी बंधकों को रिहा कर जंग को खत्म करने का आखिरी मौका है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये सब गाजा के दूसरे इलाके में भी होना शुरू हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.