ईशा मालवीय ने दोनों EX अभिषेक और समर्थ को सिखाया 'शेकी शेकी' डांस, 'लाफ्टर शेफ्स 2' के प्रोमो ने जीत लिया दिल

Updated on 15-07-2025 12:32 PM
समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार इस वक्त 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रहे हैं। इसका तीन हफ्ते में ग्रैंड फिनाले होना है। जिसके विनर के तौर पर करण कुंद्रा और एल्विश यादव का नाम सामने आ रहा है। दोनों की ट्रॉफी के साथ फोटो भी देखने को मिली थी, जो काफी वायरल हुई। अब एक और चीज तेजी से इंटरनेट पर घूम रही है और हर कोई उसे देखने के लिए एक्साइटेड है, वो है ईशा मालवीय का एपिसोडस। जहां वह शो में आएंगी और उनके दोनों एक्स उनके साथ डांस करेंगे।
'लाफ्टर शेफ्स 2' का नया प्रोमो आया है। इसमें ईशा मालवीय बतौर गेस्ट नजर आईं। वह कुछ पका रही होती हैं कि तभी अभिषेक कुमार आते हैं और उनको उन्हें 'शेकी शेकी' सॉन्ग के लिए बधाई देते हैं, कहते हैं, 'कॉन्ग्राचुलेशन फॉर शेकी शेकी सॉन्ग एंड ऑल द बेस्ट।' ये सुनकर ईशा मुस्कुराकर हाथ जोड़कर उन्हें थैंक यू कहती हैं। इसके बाद अभिषेक से कृष्णा स्टेप करके दिखाने को बोलते हैं, तो एक्टर कहते हैं कि मुझ नहीं आता और ये सब देख ईशा मुस्कुराती रहती हैं।

समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार संग नाचीं ईशा मालवीय

इसके बाद कृष्णा ने ईशा से कहा कि वह अभिषेक को 'शेकी शेकी' का स्टेप बता दें। तो वह फ्लोर पर अपने एक्स को डांस मूव्स सिखाती हैं। एक्टर उन्हें देखकर फॉलो करते हैं। दोनों इस दौरान खूब खुश दिखाई देते हैं। एकदम वैसे ही, जैसे रिलेशनशिप के दौरान ये व्लॉग्स में दिखते थे। खैर। फिर कृष्णा जाते हैं समर्थ के पास और उन्हें पकड़कर ले आते हैं और पूछते हैं- स्टेप आप सीखना चाहेंगे? तो एक्टर बोलते हैं- मेरे को आता है।

कृष्णा अभिषेक से निराश हुईं ईशा मालवीय

हालांकि ईशा फिर अभिषेक और कृष्णा के साथ-साथ समर्थ और भारती सिंह को भी अपने म्यूजिक वीडियो का ट्रेडिंग स्टेप सिखाती हैं और सभी एक लाइन में खड़े होकर एक्ट्रेस को देखकर पांव थिरकाते हैं। अंत में कॉमेडियन ने कुछ अपने स्टेप एड कर दिए तो ईशा ने निराश होकर कहा- ये क्या कर दिया स्टेप का? तो कॉमेडियन बोले- इतना बड़ा मैंने ये स्टेप ले लिया...। इतना सुन सब हंस पड़ते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.