पाकिस्तान और अफगान तालिबान में अब जंग ही विकल्प? सऊदी अरब में दोनों पड़ोसियों की बातचीत टूटी, बड़ा खतरा

Updated on 02-12-2025 01:49 PM
इस्लामाबाद/काबुल: अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने की हर कोशिश नाकाम होती दिख रही है। अब तालिबान और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच सऊदी अरब में बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई है। अफगान इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए सऊदी अरब गया था। इसके पहले तुर्की के इस्तांबुल में हुई अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच चली कई दिनों की बैठक बिना किसी सहमति के खत्म हो गई थी। अफगानिस्तान और तालिबान के बीच अक्टूबर में तनाव भड़क गया था और दोनों के बीच बॉर्डर पर सैन्य झड़पें हुई थीं।

अफगानी मीडिया आउटलेट अफगान इंटरनेशनल ने बताया कि सऊदी अरब के लिए गए तालिबान डेलीगेशन में उप गृहमंत्री रहमतुल्लाह नजीब, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खी और तालिबान के वरिष्ठ नेता अनस हक्कानी शामिल थे। सऊदी अरब ने पहले दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थता की इच्छा का संकेत दिया था।

इस्तांबुल में बैठक हुई थी नाकाम

तालिबान अधिकारियों ने बातचीत पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। इसके पहले दो इस्तांबुल में दो दौर की बैठक हुई थी, जिनका कोई नतीजा नहीं निकला था। कतर और तुर्की की मध्यस्थता में तीन दौर की बातचीत हुई थी, जिसमें पहले दोहा और बाद के दो दौर की बैठक की मेजबानी तुर्की ने की थी। दोहा में पहले राउंड में सीजफायर पर सहमति बनी थी।

जंग का मंडरा रहा खतरा

पाकिस्तान और अफगान तालिबान दोनों ने स्वीकार किया था कि इस्तांबुल की बैठक बेनतीजा रही थी और दोनों पक्ष किसी सहमति पर पहुंचने में नाकाम रहे थे। हालांकि, दोनों पक्ष 19 अक्टूबर को लागू हुए युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए थे। लेकिन अब सऊदी अरब में बिना किसी नतीजे के खत्म होने के बाद अब एक बार फिर दोनों पड़ोसियों में जंग का खतरा मंडराने लगा है। खासतौर पर पिछले महीने के आखिर में अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक से काबुल की तालिबान सरकार गुस्से में है। तालिबान ने पाकिस्तान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और बदला लेने की कसम खाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.