आयरलैंड ने पहली बार पाकिस्तान को हराया:पहला टी-20 5 विकेट से जीता; सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

Updated on 11-05-2024 12:52 PM

आयरलैंड ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आयरलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

टी-20 क्रिकेट में पाक टीम पर आयरलैंड की यह पहली जीत है। इससे पहले दोनों के बीच एक मैच 2009 में खेला गया था, तब पाकिस्तान को 39 रन से जीत मिली थी।

बाबर आजम का अर्धशतक
डबलिन में शनिवार को खेले गए मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान बाबर आजम ने बनाए। पाकिस्तान के कप्तान ने 39 गेंदों पर अपना 35वां टी-20 अर्धशतक लगाया। बाबर 15वें ओवर में 43 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। सईम आयूब ने 29 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने 2 विकेट लिए। गैरेथ डेलानी और मार्क अडायर को 1-1 विकेट मिला।

आयरलैंड एक बॉल शेष रहते जीता
आयरलैंड की शुरुआत भी खराब रही। पॉल स्टर्लिंग 8 और फिर लोर्कन टकर 4 रन बनाकर आउट हो गए। 27 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद एंड्रयू बलबिरनी और हैरी टेकर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। बलबिरनी ने 55 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हैरी टेकर 27 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी 2 विकेट झटके। शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और इमाद वसीम को 1-1 विकेट मिला।

आखिरी ओवर में आयरलैंड को 11 रन चाहिए थे। पहले ही गेंद पर अब्बास अफरीदी के खिलाफ कर्टिस कैम्पर ने चौका मारा। तीसरे गेंद पर दो रन और चौथे गेंद पर चौका मारकर उन्होंने मैच बराबर कर दिया। 5वीं गेंद पर लेग बाई के रन ने आयरलैंड को जीत दिला दी।

वर्ल्ड कप से पहले दो टी-20 सीरीज खेलेगी पाक टीम
पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड के खिलाफ तीन और इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में चार टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 10 मई से हो गई। वहीं, पाकिस्तान की टीम 22 मई से इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर में चार मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.